''90 से ज्यादा सीट जीतेंगे...'', गृह मंत्री अमित शाह का गुवाहाटी में बड़ा दावा...
New delhi : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय असम दौरे पर हैं। गुवाहाटी पहुंचकर उन्होंने एक भव्य रोड शो किया, जिसमें भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस बार असम में बीजेपी 90 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि चुनाव के बाद हिमंता बिस्व शर्मा ही दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे।
Ad..
हिमंता सरकार के काम की तारीफ..
अमित शाह ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व शर्मा के काम की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि असम आज नॉर्थ-ईस्ट में शिक्षा और स्वास्थ्य का बड़ा केंद्र बन चुका है। लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं, जैसे घर-घर साफ पानी और 24 घंटे बिजली। शाह ने यह भी कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा अब काफी मजबूत हो गई है।
Ad..
असम से ही अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब TMC सरकार से परेशान हो चुकी है और बदलाव चाहती है। शाह ने दावा किया कि बीजेपी की सरकार बनते ही घुसपैठ पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी।
बंगाल में बदलाव की बात और बड़े वादे..
अमित शाह ने कहा कि बंगाल में अब ‘भय बनाम भरोसे’ की लड़ाई है। उन्होंने आंकड़ों का जिक्र करते हुए बताया कि बीजेपी का वोट शेयर लगातार बढ़ा है, जो बदलाव का संकेत है। साथ ही उन्होंने वादा किया कि सरकार बनने के बाद 45 दिनों के भीतर बॉर्डर फेंसिंग का काम तेज किया जाएगा और राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।
Edited by k.s thakur...




0 Comments