odisha : नरला रोड स्टेशन पर बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस का ठहराव तय...
संबलपुर,(कुशल सिंह ठाकुर): यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के मकसद से, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 28 सितंबर 2026 से बिलासपुर-तिरुपति-बिलासपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 17482/17481) का नरला रोड स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर ठहराव देने का फैसला किया है।
Ad..
ट्रेन संख्या 17482 तिरुपति–बिलासपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस, जो 27 सितंबर 2026 को तिरुपति से प्रस्थान करेगी, नरला रोड पर 28 सितंबर 2026 को 10:08 बजे पहुंचेगी और 10:10 बजे बिलासपुर की ओर प्रस्थान करेगी।
Ad..
ट्रेन संख्या 17481 बिलासपुर–तिरुपति द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस, जो 29 सितंबर 2026 को बिलासपुर से प्रस्थान करेगी, नरला रोड पर 21:38 बजे पहुंचेगी और 21:40 बजे तिरुपति की ओर प्रस्थान करेगी।
इस ठहराव की व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा बढ़ाना और नरला रोड तथा आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए रेल संपर्क में सुधार करना है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे संशोधित समय सारिणी पर ध्यान दें और अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।
Edited by k.s thakur...




0 Comments