//BREAKING//
Loading...

Ideas

odisha : कांटाबांजी में गणेश प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन,गणेश उत्सव समितियों ने दी विदाई...

odisha : कांटाबांजी में गणेश प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन,गणेश उत्सव समितियों ने दी विदाई...


कांटाबांजी (आशीष अग्रवाल) : शहर में गणेश उत्सव के समापन के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न गणेश उत्सव समितियों की ओर से गणेश प्रतिमाओं का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया।

           Ad..


इस दौरान आजाद क्लब गणेश उत्सव, सिनेमा चौक के राजा गणेश उत्सव, बाजार का राजा, श्री श्री जगन्नाथ गणेश उत्सव समिति तथा कुछ अन्य गणेश उत्सव समितियों की ओर से भगवान गणेश की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया गया।

Ad..

विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए भगवान गणेश को भावपूर्ण विदाई दी। शोभायात्रा में अनेकों झाँकियां और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 

विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन एवं आयोजन समितियों की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। शांतिपूर्ण माहौल में विसर्जन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके साथ ही कई दिनों से चल रहे गणेश उत्सव का समापन हो गया।



Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments