//BREAKING//
Loading...

Ideas

MP news : मंदिर में साउंड सिस्टम बजाने पर गुंडागर्दी, रोका तो पूरे परिवार ने BJP मीडिया प्रभारी के ड्राइवर पर की फायरिंग...

MP news : मंदिर में साउंड सिस्टम बजाने पर गुंडागर्दी, रोका तो पूरे परिवार ने BJP मीडिया प्रभारी के ड्राइवर पर की फायरिंग...


ग्वालियर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के ड्राइवर संतोष पांडे पर मुरार स्थित घर के बाहर ही पड़ोसी व उसके बेटों-बेटी ने फायरिंग कर दी। माता के मंदिर पर साउंड सिस्टम बजाने पर आरोपी गुंडागर्दी कर रहे थे, जब रोका तो पूरे परिवार ने संतोष व उसके परिजन पर हमला कर दिया।

        Ad..


कट्टे से गोलियां भी चलाईं।इसमें संतोष पांडे, भाई आकाश पांडे और राजकुमार पांडे को गोली के छर्रे लगे, जिससे यह लोग घायल हो गए। एक के हाथ, एक के मुंह और एक के बाजू में छर्रा लगा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास की एफआइआर दर्ज कर ली है।

    Ad..


तीन आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।मुरार थाना क्षेत्र के अंतर्गत अल्पना टाकीज के पास संतोष पांडे रहते हैं। संतोष के बगल में ही रजक परिवार रहता है। संतोष के घर के सामने माता का मंदिर है। इसमें रामनवमी के अवसर पर प्रसादी वितरण का कार्यक्रम था। यहां साउंड सिस्टम भी चल रहा था। 

यहां पास ही में फायर ब्रिगेड भी खड़ी रहती है।सूरज रजक साउंड सिस्टम बंद कराने के लिए पहुंच गया। जब फायर ब्रिगेड के कर्मचारी अरविंद ने रोका तो उसके साथ मारपीट कर दी। तभी संतोष बीच में आ गया। फिर सूरज रजक, उसका भाई निर्मल उर्फ भूरा रजक, पिता मुन्ना उर्फ पप्पी रजक और बेटी रीना रजक आ गए। 

इन लोगों ने संतोष पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं कट्टे और बंदूक से गोली चलाईं। रीना ने भी फायर किया।संतोष और उसके भाई आकाश व राजकुमार पांडे को गोली के छर्रे लगे, जिससे यह लोग घायल हुए। इन्हें अस्पताल ले जाया गया। 

संतोष मीडिया प्रभारी आशीष के ड्राइवर हैं, इसलिए अफवाह उड़ गई कि पीएसओ को गोली लगी है। पुलिस भी तुरंत सक्रिय हुई। पुलिस ने दो घंटे में ही तीन आरोपी मुन्ना उर्फ पप्पी रजक, निर्मल उर्फ भूरा रजक, सूरज रजक को गिरफ्तार कर लिया है। 

इनसे पूछताछ चल रही है।साउंड सिस्टम बजाने पर गोलीबारी हुई थी। तीन लोगों को छर्रे लगे हैं। गोली किसी को नहीं लगी। इस मामले में एफआइआर दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।-धर्मवीर सिंह, एसएसपी।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments