//BREAKING//
Loading...

Ideas

CG news : नदियां उफनीं, तटबंध टूटे; बस्तर से रायपुर तक बाढ़ का असर...

CG news : नदियां उफनीं, तटबंध टूटे; बस्तर से रायपुर तक बाढ़ का असर...



रायपुर : बंगाल की खाड़ी से ओडिशा होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचा डीप डिप्रेशन अब प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ का कारण बन गया है। लगातार चार दिनों से हो रही अति वर्षा के चलते बस्तर से लेकर रायपुर और दुर्ग तक हालात बिगड़ गए हैं। 

           Ad..


कई नदियां उफान पर हैं, निचले इलाकों में पानी भर गया है और बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।बस्तर संभाग में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। इंद्रावती नदी का जलस्तर जगदलपुर में 12.20 मीटर तक पहुंच गया, जो वर्ष 1973 में दर्ज 12.15 मीटर के पिछले उच्चतम स्तर से भी अधिक है।

Ad..



बाढ़ का पानी नगरनार स्टील प्लांट के आसपास तक पहुंच गया है। जगदलपुर-रायपुर मार्ग भी प्रभावित होने से आवागमन बाधित है।रायपुर में खारुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने स्थिति गंभीर कर दी है। महादेवघाट-अमलेश्वर पुल पर शनिवार सुबह करीब दो फीट पानी था, जो दोपहर तक बढ़कर करीब चार फीट हो गया। 

पुल के डूबने से रायपुर और दुर्ग के बीच संपर्क प्रभावित हुआ है। महादेवघाट का श्मशान घाट भी बाढ़ के पानी में डूब गया है, जबकि हनुमान मंदिर और आसपास के इलाके जलमग्न हो गए हैं।बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लगातार राहत और बचाव अभियान चला रही हैं। 

चंदनीडीह के श्रीलंका नगर, डिपरापारा और शक्तिघाट से एनडीआरएफ ने करीब 250 लोगों को सुरक्षित निकाला। वहीं भाठागांव में 54 और धरसींवा के चार गांवों से 123 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी भी उफान पर है। 

करीब दो दर्जन गांव बाढ़ से घिर गए हैं। प्रशासन और बचाव दलों ने अब तक 200 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया है।प्रदेश में लगातार बढ़ते जलस्तर और बारिश के कारण कई सड़क मार्ग प्रभावित हैं। बस्तर, रायपुर और दुर्ग समेत कई इलाकों में प्रशासन की टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।



Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments