कांटाबांजी के वीर सपूत कैप्टन धीरज अग्रवाल का कर्तव्यनिष्ठा का परिचय ; पूरे देश के लिए प्रेरणा का विषय...
ओडिशा/ कांटाबांजी(आशीष अग्रवाल): कल का दिन हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण था।ओडिशा बलांगीर जिले के कांटाबांजी के वीर सपूत कैप्टन धीरज अग्रवाल ने जिस साहस, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है, वह पूरे देश के लिए प्रेरणा का विषय बन गया है।
Ad..
कैप्टन धीरज अग्रवाल ना केवल बलांगीर जिले के कांटाबांजी के सपूत है वह मारवाड़ी युवा मंच के आने वाले सत्र 26/27 के अध्यक्ष CA मुकेश अग्रवाल के साले भी हैं।एक तरफ धीरज ने भारत का जहाज को रवाना करना और दूसरे तरफ उनके जीजा ने युवा मंच बलांगीर शाखा का अध्यक्ष के रूप में दायित्व ग्रहण करना सच में युवा साथियों के लिए गर्व की बात है।
Ad..
वर्तमान समय में जब Strait of Hormuz जैसे संवेदनशील और अत्यंत महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और जहाजों की आवाजाही में खतरे का माहौल है, ऐसे कठिन और चुनौतीपूर्ण हालात में कैप्टन धीरज अग्रवाल ने अद्भुत धैर्य और साहस का परिचय दिया है।
उन्होंने भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण गैस और क्रूड ऑयल से भरे जहाज को पूरी जिम्मेदारी और कुशल नेतृत्व के साथ सुरक्षित तरीके से उस खतरनाक क्षेत्र से निकालकर भारत की ओर रवाना किया है।यह केवल एक जहाज को सुरक्षित निकालने का कार्य नहीं था, बल्कि यह उनके साहस, कर्तव्यपरायणता और देश के प्रति अटूट समर्पण का जीवंत उदाहरण है।
ऐसे समय में जब हर पल जोखिम और अनिश्चितता बनी रहती है, तब अपनी जान की परवाह किए बिना देशहित को सर्वोपरि रखना वास्तव में एक सच्चे वीर और कर्तव्यनिष्ठ भारतीय की पहचान है।कांटाबांजी और बलांगीर के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि हमारे क्षेत्र का एक सपूत पूरे देश का नाम रोशन कर रहा है।
उनके इस साहसिक कार्य ने न केवल हमारे क्षेत्र बल्कि पूरे भारत को गौरवान्वित किया है।हम सभी भारतवासी और बलांगीर के नागरिक कैप्टन धीरज अग्रवाल की बहादुरी, समर्पण और देशभक्ति को हृदय से नमन करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें सदैव सुरक्षित रखे और वे इसी प्रकार अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते हुए देश का नाम ऊँचा करते रहें।
Edited by k.s thakur...




0 Comments