odisha news :निःशुल्क स्किन केयर कैंप आयोजित : स्वस्थ त्वचा और बालों के महत्व पर डॉ. सुरभि ने किया जागरूक...
कांटाबांजी : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति एवं सृजन शाखा, कांटाबांजी की ओर से समाजहित में स्थानीय हरि भवन में निःशुल्क स्किन केयर कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर त्वचा एवं बालों से संबंधित समस्याओं का निःशुल्क परामर्श प्राप्त किया।
Ad..
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला सचिव पुरंदर बाग उपस्थित रहे। वहीं अग्रवाल सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक छापड़िया, सचिव ललित अग्रवाल, पत्रकार संघ के अध्यक्ष मोहन सोनी तथा डॉ. श्वेता साहू सम्मानित अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।
सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुए इस शिविर में प्रसिद्ध त्वचा एवं हेयर विशेषज्ञ डॉ. सुरभि खंडेलवाल (BAMS, PGDCC) ने त्वचा और बालों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर निःशुल्क परामर्श दिया।
उन्होंने मुंहासे, दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन, एलर्जी, बाल झड़ने जैसी समस्याओं के कारण, उपचार एवं बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर त्वचा और बालों की उचित देखभाल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि "स्वस्थ त्वचा और स्वस्थ बाल ही स्वस्थ जीवन की पहचान हैं।"
इस अवसर पर शहर की नई दंत चिकित्सक डॉ. प्रिया सोनी का भी सम्मान किया गया। मुख्य अतिथियों ने मारवाड़ी महिला समिति की सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने अपनी जन्मभूमि में स्वास्थ्य सेवा देने के लिए डॉ. सुरभि खंडेलवाल के प्रयासों की भी प्रशंसा की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष पूनम खंडेलवाल, सचिव अनीता डालमिया, कोषाध्यक्ष संगीता झंझरवालिया, पूजा अग्रवाल, संतोषी जैन तथा सृजन शाखा की अध्यक्ष नेहा अग्रवाल सहित समिति की सभी सदस्याओं ने सक्रिय सहयोग किया।
शिविर में कांटाबांजी एवं आसपास के क्षेत्रों से आए 100 से अधिक महिला, पुरुष एवं युवाओं ने स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच का लाभ उठाया। यह आयोजन लोगों में त्वचा एवं बालों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।
Edited by k.s thakur...



0 Comments