कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारतीय महिला मुक्केबाजों का जलवा, प्रीति पवार और जाइसमीन लांबोरिया ने जीता गोल्ड...
ग्लासगो : भारत की स्टार मुक्केबाज प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इतिहास रचते हुए महिलाओं के 54 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया।
Ad..
फाइनल में उन्होंने कनाडा की स्कारलेट सवाना डेलगाडो को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर भारत को ग्लासगो खेलों का पहला बॉक्सिंग गोल्ड दिलाया। इसके कुछ ही देर बाद जाइसमीन लांबोरिया ने भी महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड जीतकर भारत की खुशियां दोगुनी कर दीं।
फाइनल मुकाबले में शुरुआत में कनाडाई मुक्केबाज ने आक्रामक अंदाज अपनाया, लेकिन प्रीति ने शानदार काउंटर अटैक और सटीक पंचों से मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण बना लिया।
उन्होंने तीनों राउंड में शानदार प्रदर्शन किया और पांचों जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए 5-0 से विजेता घोषित किया। यह प्रीति का पहला कॉमनवेल्थ गेम्स पदक होने के साथ-साथ किसी बड़े मल्टी-स्पोर्ट इवेंट में पहला स्वर्ण पदक भी है।
पूरे टूर्नामेंट में रहीं अपराजित...
प्रीति पवार ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।
राउंड ऑफ 16: बाय
क्वार्टर फाइनल: मालावी की मटेंज को RSC से हराया
अंतिम-8 मुकाबला: नॉर्दर्न आयरलैंड की क्लाइड को 5-0 से हराया
सेमीफाइनल: जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को 5-0 से हराया
फाइनल: कनाडा की स्कारलेट सवाना डेलगाडो को 5-0 से हराकर गोल्ड जीता
कौन हैं प्रीति पवार?
हरियाणा की प्रीति पवार ने जूनियर स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय सीनियर टीम में जगह बनाई। 2023 विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में डेब्यू करने के बाद उन्होंने हांगझोउ एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल किया। इसके अलावा वह विश्व बॉक्सिंग कप फाइनल और 2026 एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
भारत के लिए शनिवार का दिन बेहद यादगार रहा। जाइसमीन लांबोरिया ने भी बॉक्सिंग में गोल्ड जीतकर भारत की स्वर्ण पदकों की संख्या बढ़ाई। वहीं एथलेटिक्स की पुरुष ट्रिपल जंप स्पर्धा में प्रवीण चित्रावेल ने रजत और सेल्वा प्रभु थिरुमारण ने कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली में दो और पदक डाले। इन सफलताओं के साथ भारत का कुल पदक tally 27 पहुंच गया, जिसमें 7 स्वर्ण पदक शामिल हैं।
भारत के पास शनिवार को और भी कई पदक जीतने का मौका है। बॉक्सिंग में जदुमणि सिंह, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास, अरुंधति चौधरी, लवलीना बोरगोहेन, सचिन सिवाच, अंकुश पंघाल और नरेंद्र बरवाल अपने-अपने फाइनल मुकाबले खेलेंगे। इसके अलावा गुलवीर सिंह, देव मीणा, कुलदीप कुमार और पैरा एथलेटिक्स के खिलाड़ी भी पदक जीतने की चुनौती पेश करेंगे।
Edited by k.s thakur...



0 Comments