CG news : समोदा अफीम खेती कांड... बेमेतरा के होटल-ढाबों पर पुलिस की रेड, दो और तस्कर गिरफ्तार...
भिलाई : दुर्ग जिले के समोदा गांव में सामने आए अवैध अफीम खेती के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने बेमेतरा जिले में छापेमारी कर दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
Ad..
इसके साथ ही इस पूरे मामले में अब तक कुल छह आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।पुलगांव थाना अंतर्गत चौकी जेवरा सिरसा में दर्ज मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 18 और 29 के तहत पहले चार आरोपितों विकास बिश्नोई, विनायक ताम्रकार, मनीष उर्फ गोलू ठाकुर और छोटू राम को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Ad..
पुलिस रिमांड के दौरान विकास बिश्नोई से पूछताछ में खुलासा हुआ कि अवैध रूप से उगाई गई अफीम से तैयार डोडा को अन्य लोग खरीदकर अपने होटल और ढाबों में रखकर बेचने की तैयारी कर रहे थे।इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने रविवार को बेमेतरा–सिमगा रोड स्थित ग्राम कठिया में श्री रामदेव होटल और राजस्थानी हाईवे ढाबा पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान आरोपित रणछोड़ राम उर्फ रणजीत (50) और सुनील देवासी (28) को गिरफ्तार किया गया। दोनों राजस्थान के बालोतरा जिले के निवासी हैं और बेमेतरा में होटल-ढाबा संचालित कर रहे थे।तलाशी के दौरान पुलिस को होटल के कमरे से 304 ग्राम अफीम डोडा (चुक्की), 1.29 लाख रुपये नकद और मोबाइल फोन बरामद हुआ।
वहीं दूसरे आरोपित के पास से अफीम डोडा को चुक्की बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही मिक्सी (जार सहित) और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।
Edited by k.s thakur...




0 Comments