//BREAKING//
Loading...

Ideas

CG news : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष कृषि के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में जांच के आदेश...

CG news : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष कृषि के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में जांच के आदेश...


रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आइजीकेवी) में बीएससी प्रथम वर्ष कृषि के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। एंटोमोलॉजी और प्लांट पैथालाजी के बाद अब फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स के प्रश्नपत्र के लीक होने की आशंका पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा रद कर दी है। 

           Ad..


साथ ही इस मामले में तेलीबांधा थाने में इस मामले में शिकायत दी है।जानकारी के अनुसार, फंडामेंटल्स आफ जेनेटिक्स विषय की परीक्षा 19 अगस्त को प्रदेश के सभी 28 कृषि महाविद्यालयों में आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक हुई।

एक स्थानीय ने 26 अगस्त को जेनेटिक्स का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले बाहर पहुंचने की खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद विश्वविद्यालय ने मामले की जांच कराई। विवि की ओर से गठित पांच सदस्यीय समिति ने भारतीय कृषि महाविद्यालय को भेजे गए प्रश्नपत्र के वापस आए लिफाफे की भी जांच की। 

इसमें प्रथम दृष्टया छेड़छाड़ के निशान मिले।विश्वविद्यालय के अनुसार, लिफाफे में मिली छेड़छाड़ का तरीका पूर्व में सामने आए प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में पुलिस की जांच के दौरान सामने आए पैटर्न से मिलता-जुलता है। 

इसके बाद परीक्षा नियंत्रक ने पुलिस को पत्र भेजकर इस प्रकरण को पहले से दर्ज प्रश्नपत्र लीक मामले की विवेचना में शामिल करने का आग्रह किया है।विवि प्रबंधन के अनुसार इस पेपर लीक के तार भी उसी भारती कृषि कालेज से जुड़ रहे हैं, जहां के सहायक प्रोफेसर ने पिछले 2 पेपर लीक किए थे। 

जांच के बाद विवि प्रबंधन ने भारती कालेज को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी कर कालेज को जवाब मांगा गया है। 10 दिन के भीतर जवाब देने कहा गया है। नहीं तो कालेज को डिफाल्टर घोषित कर दिया जाएगा। 

विवि प्रबंधन का कहना है कि कालेज में ही गए लिफाफे में छेड़छाड़ हुए। इसमें सहायक प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया ही संलिप्त दिख रहा है।विवि के पत्र के बाद अब जेनेटिक्स पेपर लीक को भी जांच में शामिल किया गया है। इसमें शामिल लोगों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।- तारकेश्वर पटेल, डीसीपी, सेंट्रल जोन।

परीक्षा रद कर दी गई है। इस मामले में हमनें पुलिस को जांच के लिए पत्र भी लिखा है। साथ ही भारती कालेज को नोटिस देकर जवाब भी मांगा है। क्योंकि इस पेपर लीक के तार उसी कालेज से जुड़ रहे हैं।- डाॅ. गिरीश चंदेल, कुलपति, आइजीकेवी।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments