CG news : ब्लैकमेलिंग और उगाही के आरोप में पोर्टल संचालक गिरफ्तार, रायपुर से बिलासपुर पुलिस ने दबोचा...
रायपुर। बिलासपुर पुलिस ने ब्लैकमेलिंग, उगाही और डिजिटल सामग्री के दुरुपयोग के आरोप में एक कथित न्यूज पोर्टल संचालक को रायपुर से गिरफ्तार किया है।
Ad..
गिरफ्तार आरोपी की पहचान द हनी बैजर न्यूज के संचालक दीपक टंडन उर्फ आंबेडकर टंडन के रूप में हुई है। सिरगिट्टी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रायपुर से हिरासत में लिया।
Ad..
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महाराणा प्रताप नगर निवासी मणिशंकर पांडे ने आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और विभिन्न पहलुओं की पड़ताल करते हुए आरोपी की तलाश की। पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर रायपुर में गिरफ्तार कर लिया।
Ad..
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर ब्लैकमेलिंग करने, उगाही करने तथा डिजिटल सामग्री का कथित रूप से दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप हैं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इन मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी, ताकि मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा सकें।
फिलहाल सिरगिट्टी पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। पुलिस जब्त मोबाइल फोन की जांच के साथ अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। यह पूरा मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से संबंधित है।
Edited by k.s thakur...





0 Comments