odisha news : संबलपुर मंडल मे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित...

odisha news : संबलपुर मंडल मे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित...

odisha news : संबलपुर मंडल मे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित...


संबलपुर : संबलपुर मंडल में 21 जून- 2026 को संबलपुर रेलवे सामुदायिक भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया  गया। 

            Ad..


संबलपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री सुबाष चंद्र चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में इस आयोजन मे सहभागिता दी  और कहा कि "योग स्वस्थ जीवन जीने के लिए जीवन का एक तरीका है”। 

इस अवसर पर रेलवे सामुदायिक भवन  में अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया। विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, संबलपुर के कंचन सोम अग्रवाल, रोजलिन बेहरा और शिवम सिंह ने योग सत्र का संचालन किया। 

अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक श्री मंजीत सिंह सनसनवाल, रेलवे अधिकारी, रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने योग सत्र में भाग लिया।  

संबलपुर मंडल के सभी स्टेशनों और इकाइयों में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। श्री राजेश्वर टिग्गा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, संबलपुर ने कार्यक्रम का समन्वय किया।




Edited by k.s thakur...

إرسال تعليق

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.