Notification texts go here Contact Us Buy Now!

CG news : तीन हजार फीट ऊपर हाथियों की 'वॉटर पार्टी', ट्रैप कैमरे में कैद गजराजों का अद्भुत रोमांच...

CG news : तीन हजार फीट ऊपर हाथियों की 'वॉटर पार्टी', ट्रैप कैमरे में कैद गजराजों का अद्भुत रोमांच...

CG news : तीन हजार फीट ऊपर हाथियों की 'वॉटर पार्टी', ट्रैप कैमरे में कैद गजराजों का अद्भुत रोमांच...


गरियाबंद : भीषण गर्मी के बीच जहां इंसान पानी की तलाश में भटक रहे हैं, वहीं गरियाबंद के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व से प्रकृति का मनमोहक और रोमांचक नजारा सामने आया है। 

Ad..



रिजर्व क्षेत्र के घने जंगलों में करीब 3 हजार फीट की ऊंचाई पर वन विभाग द्वारा विकसित किए गए जलस्रोतों में हाथियों का झुंड पानी में अठखेलियाँ करता नजर आया। 

यह दुर्लभ दृश्य वन विभाग के ट्रैप कैमरों में कैद हुआ है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।ट्रैप कैमरे में कैद वीडियो में हाथियों का पूरा परिवार गर्मी से राहत पाने के लिए जलस्रोत में उतरता दिखाई देता है। 

कुछ हाथी पानी में लेटकर आनंद लेते नजर आए तो कुछ अपनी सूंड से पानी उछालते दिखाई दिए। वहीं हाथी के शावक भी पानी में खेलते और मस्ती करते हुए कैमरे में कैद हुए। जंगल के बीच हाथियों की यह प्राकृतिक गतिविधि देखने वालों को रोमांचित कर रही है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार गर्मी के मौसम में वन्यजीवों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के दुर्गम और ऊंचाई वाले इलाकों में कई कृत्रिम जलस्रोत विकसित किए गए हैं। 

लगभग 3 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित इन जलस्रोतों में नियमित रूप से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाती है, जिससे हाथी, गौर, हिरण, भालू समेत अन्य वन्यजीवों को राहत मिल रही है।

वन विभाग का कहना है कि इन जलस्रोतों के निर्माण का सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। वन्यजीव न केवल इन जलस्रोतों का उपयोग कर रहे हैं बल्कि गर्मी के दिनों में इन्हें सुरक्षित आश्रय स्थल के रूप में भी अपना रहे हैं। 

ट्रैप कैमरे में कैद हाथियों की यह मस्ती वन विभाग के संरक्षण प्रयासों की सफलता का प्रमाण मानी जा रही है।उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया है। 

वीडियो सामने आने के बाद वन्यजीव प्रेमियों और प्रकृति संरक्षण से जुड़े लोगों ने इसकी सराहना की है। लोगों का कहना है कि जंगलों में वन्यजीवों के लिए बनाए गए ऐसे जलस्रोत जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। 

वरुण जैन का मानना है कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ती गर्मी के दौर में वन्यजीवों के लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित करना सबसे बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में किए गए ये प्रयास न केवल वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं बल्कि जंगल के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.