Notification texts go here Contact Us Buy Now!

CG news : शराब घोटाले में जांच एजेंसी की कार्रवाई, कारोबारी अहिंदर के ठिकानों पर एसीबी-ईओडब्ल्यू का छापा!

CG news : शराब घोटाले में जांच एजेंसी की कार्रवाई, कारोबारी अहिंदर के ठिकानों पर एसीबी-ईओडब्ल्यू का छापा!

CG news : शराब घोटाले में जांच एजेंसी की कार्रवाई, कारोबारी अहिंदर के ठिकानों पर एसीबी-ईओडब्ल्यू का छापा!


रायपुर : 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले की जांच के बीच शनिवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में छापेमार कार्रवाई की। 

      Ad..


संयुक्त टीम ने शहर के कान्हा विहार स्थित शराब कारोबारी अहिंदर के निवास सहित उससे जुड़े अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और वित्तीय रिकार्ड जब्त किए हैं। 

जांच एजेंसियां कारोबारी के लेनदेन और शराब घोटाले से संभावित संबंधों की पड़ताल कर रही हैं।जानकारी के अनुसार एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम सुबह ही कान्हा विहार पहुंच गई थी। 

जांच अधिकारियों ने कारोबारी अहिंदर समेत अन्य से घंटों पूछताछ कर उसके आय-व्यय, व्यवसायिक गतिविधियों तथा वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। दोपहर करीब एक बजे तक चली कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों, रजिस्टरों और अन्य रिकार्ड का मिलान किया गया। 

छापेमारी के चलते इलाके में दिनभर हलचल बनी रही।तात्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों ने कारोबारी के बैंकिंग लेनदेन, कारोबार के संचालन से जुड़े अभिलेखों और अन्य आर्थिक गतिविधियों की विस्तृत पड़ताल की। 

जांच के दौरान कई अहम दस्तावेज और रिकार्ड अपने कब्जे में लिए गए हैं, जिन्हें आगे की जांच और विश्लेषण के लिए साथ ले जाया गया है। जब्त दस्तावेजों के आधार पर कारोबारी के विभिन्न संपर्कों और लेनदेन की भी जांच की जाएगी।

छापे की कार्रवाई के दौरान घोटाले से जुड़े संभावित कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जब्त किए गए दस्तावेजों और वित्तीय रिकार्ड की गहन जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। 

माना जा रहा है कि दस्तावेजों की पड़ताल पूरी होने के बाद इस मामले में कई नए तथ्य सामने आ सकते हैं और जांच का दायरा भी बढ़ सकता है। उल्लेखनीय है कि बलौदाबाजार जिले में इससे पहले आबकारी विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जा चुका है। 

ऐसे में शनिवार की यह कार्रवाई शराब घोटाले की जांच में महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है। हालांकि एसीबी और ईओडब्ल्यू की ओर से अब तक इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।




Edited by k.s thakur...

إرسال تعليق

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.