West bengal election : कल फिर 15 बूथों पर डाले जाएंगे वोट, EC ने लिया बड़ा फैसला...

West bengal election : कल फिर 15 बूथों पर डाले जाएंगे वोट, EC ने लिया बड़ा फैसला...


New delhi : भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव करवाने के बाद बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने 2 प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर कल यानि 2 मई को फिर से वोट डालने का फैसला लिया है। 

Ad..



यह कदम जिला स्तर पर मतदान केंद्र-वार रिपोर्टों और शिकायतों की जांच के बाद उठाया गया है। सभी बूथ दक्षिण 24 परगना ज़िले के अंतर्गत आते हैं। 

    Ad..


दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों पर फिर से वोटिंग होगी। इसके अलावा, डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों पर भी भारी शिकायतों के मद्देनजर दोबारा वोट डाले जाएंगे। 

    Ad..


चुनाव आयोग ने कहा है कि वोटिंग के दौरान मिली धांधली की शिकायतों और स्क्रूटनी के आधार पर यह फैसला लिया गया है, जिससे चुनाव की निष्पक्षता बनी रहे।

Ad..






Edited by k.s thakur...

Post a Comment

Previous Post Next Post