odisha news : मंडल रेलवे अस्पताल, संबलपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन...

odisha news : मंडल रेलवे अस्पताल, संबलपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन...


संबलपुर : 30 मई 2026 को मंडल रेलवे अस्पताल, संबलपुर में मारवाड़ी युवा मंच, नवचेतना, संबलपुर के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

      Ad..


शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि, मंडल रेल प्रबंधक, संबलपुर, श्री सुभाष सी. चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस महान पहल का औपचारिक उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक द्वारा स्वयं रक्तदान कर किया। 

    Ad..


इस अवसर पर श्री मंजीत सिंह सनसनवाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक, संबलपुर; श्रीमती विंदु चौधरी, अध्यक्ष, पूर्व तट रेलवे महिला कल्याण संगठन, संबलपुर; डॉ. हिमांशु शेखर बारिक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. डी. गीता देवी, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और अन्य चिकित्सक; पूर्व तट रेलवे महिला कल्याण संगठन, संबलपुर की सदस्याएँ, रेलवे अधिकारी तथा कर्मचारी भी उपस्थित थे और उन्होंने भाग लिया।

कुल 21 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने इस शिविर में भाग लेकर इसके भव्य सफलता में योगदान दिया। इस पहल ने सेवा की भावना और स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकता को समर्थन देने तथा अनमोल जीवन बचाने के प्रति सामूहिक प्रयास को प्रदर्शित किया।

मंडल रेल प्रबंधक ने मारवाड़ी युवा मंच, नवचेतना, संबलपुर तथा सभी रक्तदाताओं के प्रति इस आयोजन को सफल बनाने में उनके सक्रिय सहयोग और भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

أحدث أقدم