CG news : सेहत के साथ खुलेआम खिलवाड़! रायपुर की जांच में फेल हुए दवाओं के सैंपल, खरीदने से पहले जरूर नोट करें नाम और बैच नंबर...

CG news : सेहत के साथ खुलेआम खिलवाड़! रायपुर की जांच में फेल हुए दवाओं के सैंपल, खरीदने से पहले जरूर नोट करें नाम और बैच नंबर...


रायपुर : खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन समेत पांच दवाओं के बैचों को अमानक घोषित करते हुए इनके उपयोग, भंडारण और बिक्री पर रोक लगा दी है। 

      Ad..


विभाग ने प्रदेश के सभी जिला औषधि नियंत्रण अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने, बाजार में निगरानी रखने और उपलब्ध स्टॉक पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।विभाग ने सभी औषधि विक्रेताओं, थोक वितरकों और चिकित्सालयों से अपील की है कि वे अपने यहां उपलब्ध दवाओं की तत्काल जांच करें और अमानक घोषित दवाओं का उपयोग या विक्रय न करें।

      Ad..


यदि संबंधित दवाओं का स्टॉक उपलब्ध हो तो इसकी सूचना तत्काल जिला औषधि नियंत्रण कार्यालय दें। लोगों से भी संदिग्ध दवाएं न खरीदने और इसकी जानकारी स्थानीय औषधि नियंत्रण विभाग को देने की अपील की गई है।

अधिकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार के ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने बाजार में उपलब्ध ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के बैच नंबर I-7881 को परीक्षण के बाद गंभीर रूप से अमानक श्रेणी में रखा है। 

वहीं, राजधानी के कालीबाड़ी स्थित खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में जांच के दौरान चार अन्य दवाएं भी गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरीं हैं।इनमें नाक्पेन-पी दवा की आपूर्ति हरिद्वार (उत्तराखंड) की कंपनी द्वारा की गई थी, जबकि एसीएचई-पी और कोल्डजिया टैबलेट हिमाचल प्रदेश की कंपनियों से सप्लाई की गई थीं। 

छत्तीसगढ़ डॉक्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. हीरा सिंह लोधी ने कहा कि विगत तीन वर्षों से अमानक दवाओं और सर्जिकल सामग्री के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसका सीधा असर मरीजों के स्वास्थ्य पर पड़ता है और लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ती है।

ये चार दवाएं मिलीं अमानक : नाक्पेन-पी (असेक्लोफेनेक व पैरासीटामाल टैबलेट) - बैच नंबर एमटी- 250777।फ्लामो स्टार- एपी टैबलेट (असेक्लोफेनेक व पैरासीटामाल टैबलेट्स) - बैच नंबर एसएआई- 25029।एसीएचई पी (असेक्लोफेनेक व पैरासीटामाल टैबलेट) - बैच नंबर एलवी25डीटी-066 बी।कोल्डजिया टैबलेट - बैच नंबर जीटी-25294ए।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

أحدث أقدم