दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने NDMC के मृतक कर्मियों के परिजनों को सौंपे Appointment Letters...

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने NDMC के मृतक कर्मियों के परिजनों को सौंपे Appointment Letters...


New delhi : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के मृतक कर्मचारियों के परिजनों को Compassionate Appointment पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने अनुबंध (Contractual) पर काम करने वाले कर्मचारियों को मेडिकल कार्ड भी प्रदान किए, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

Ad..



प्रभावित परिवारों को मिलेगा बड़ा सहारा..

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अनुकंपा के आधार पर दी गई ये नौकरियां उन परिवारों के लिए एक बड़ा संबल बनेंगी जिन्होंने अपने कमाऊ सदस्य को खो दिया है। सीएम ने कहा, "मैं पूरी टीम को इस पहल को सफल बनाने के लिए बधाई देती हूँ। 

   Ad..


अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाना आसान नहीं होता, लेकिन यह आपके परिवार के भविष्य के लिए बहुत मददगार साबित होगी।" कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को स्वास्थ्य मिशन के दायरे में लाने की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मेडिकल कार्ड मिलने से आपातकालीन स्वास्थ्य स्थितियों में इन परिवारों को वित्तीय सहायता और बेहतर इलाज मिल सकेगा।

    Ad..


'सबका साथ, सबका विकास' की भावना से काम कर रही है सरकार..

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना से काम कर रही है। "प्रधानमंत्री मोदी ने हमें निर्देश दिया है कि राज्यों में हर नागरिक को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। 

आज के इस कार्यक्रम में उस विजन की एक झलक साफ देखी जा सकती है।" उन्होंने नए नियुक्त कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे अपनी भूमिका को केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा के अवसर के रूप में देखें। उन्होंने जोर देकर कहा कि शासन की जिम्मेदारी लोगों की सेवा करना है।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

Previous Post Next Post