//BREAKING//
Loading...

Ideas

पाकिस्तान के स्वात में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, 14 की मौत; 20 घायल...

पाकिस्तान के स्वात में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, 14 की मौत; 20 घायल...


इस्लामाबाद। पाकिस्तान के स्वात जिले में पुलिस स्टेशन के बाहर हुए आत्मघाती बम धमाके में 14 लोगों की मौत हो गई है और 20 घायल हो गए हैं।

         Ad..


स्वात जिले के पुलिस अधिकारी उमर खान ने 'डॉन न्यूज' को बताया कि जब पुलिसकर्मियों ने स्टेशन के गेट पर हमलावर को रोकने और उसकी तलाशी लेने की कोशिश की, तो उसने विस्फोटक में धमाका कर दिया।

सुरक्षाबलों ने तुरंत इस इलाके की घेराबंदी कर दी और जांच शुरू कर दी। यह धमाका पुलिस स्टेशन के पास तब हुआ जब सैकड़ों लोग स्वात घाटी में हाल ही में बढ़े आतंकवाद के विरोध में पास के काबल चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे।

घायलों को इलाज के लिए सैदु शरीफ टीचिंग हॉस्पिटल ले जाया गया। धमाके से प्रदर्शनकारियों में अफरातफरी मच गई और किसी भी गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।



Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments