//BREAKING//
Loading...

Ideas

odisha news : विश्वशांति विष्णु महायज्ञ की तैयारी बैठक में समिति का गठन...

odisha news : विश्वशांति विष्णु महायज्ञ की तैयारी बैठक में समिति का गठन...


कांटाबांजी : आगामी 17 दिसंबर से प्रारंभ होने वाले पांच दिवसीय विश्वशांति विष्णु महायज्ञ को लेकर भागवत नाम प्रचार समिति की ओर से समीक्षा एवं तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। 

         Ad..


बैठक में महायज्ञ की रूपरेखा, आयोजन व्यवस्था तथा विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।

यह भव्य धार्मिक आयोजन महामंडलेश्वर महंत सच्चिदानंद शास्त्री महाराज एवं मुनि भूपेंद्र के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। आयोजन में देशभर से संत-महात्माओं एवं मुनियों के शामिल होने के साथ हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है।

बैठक में कांटाबांजी विधायक एवं जिला योजना समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण बाग को सर्वसम्मति से महायज्ञ आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं अशोक छापड़िया को कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदीप नारायण खंडेलवाल एवं विजय शर्मा को उपाध्यक्ष, विनोद झारवालिया को सचिव तथा रूपेश अग्रवाल लाठोरिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

मीडिया प्रभारियों के रूप में सांबादिक संघ के अध्यक्ष मोहन सोनी, प्रेस क्लब अध्यक्ष प्राबिजीत सिंह सलूजा (छोटू) तथा बंगोमुंडा सांबादिक संघ के अध्यक्ष रश्मिरंजन पुटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई।

स्थानीय हरिभवन में आयोजित इस बैठक में विधायक लक्ष्मण बाग, नगरपाल बरियाम सिंह सलूजा, ललित अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि राजेश अग्रवाल, घनश्याम भागर्ती, चिन्मय जोशी, अनिल रूबी, आनंद गोयल, प्रेम बोस, अरुण आर्य, गोपाल पाठक, किशोर बारिक, आशीष ठाकुर, परमानंद पुटेल, पप्पू शर्मा, दीपक गुप्ता, अमरचंद शर्मा, घनश्याम गुरुजी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

बैठक के बाद कार्यकारी अध्यक्ष अशोक छापड़िया ने बताया कि आगामी दिनों में महायज्ञ के सफल आयोजन को ध्यान में रखते हुए समिति का और विस्तार किया जाएगा।

विश्वशांति विष्णु महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजन की तैयारियां तेज हो चुकी हैं और श्रद्धालुओं में इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्सुकता देखी जा रही है।



Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments