//BREAKING//
Loading...

Ideas

केरल में कांग्रेस और वामपंथियों ने लोगों को लंबे समय तक ठगा: किरेन रिजिजू...

केरल में कांग्रेस और वामपंथियों ने लोगों को लंबे समय तक ठगा: किरेन रिजिजू...


नई दिल्ली। केरलम विधानसभा चुनावों से पहले केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ पर हमला कर कहा कि पहली बार कांग्रेस व वामपंथी जनता के सामने बेनकाब हो गए हैं।

        Ad..


रिजिजू ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि इन पार्टियों ने राज्य के लोगों को लंबे समय तक बेवकूफ बनाया। केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की कि भाजपा और राजग ने केरल के भविष्य के लिए स्पष्ट नीति पेश की है। कांग्रेस और कम्युनिस्ट जनता को गुमराह कर रहे हैं और विदेशी योगदान (नियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के बारे में झूठ फैला रहे हैं।

    Ad..


केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम समुदाय को केवल वोट बैंक के रूप में देखा है। जबकि भाजपा के नेतृत्व में सूक्ष्म समुदायों को भी समान महत्व दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया, ''इस बार केरलम में कांग्रेस और वामपंथी बेनकाब हुए हैं। उन्होंने केरलम के लोगों को लंबे समय तक बेवकूफ बनाया। हर पांच साल में वे सत्ता बदलते हैं, लेकिन लोगों का ध्यान नहीं रखा। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने केरलम के भविष्य के लिए स्पष्ट नीति पेश की है।''


Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments