CG news : साईं ऐप के बड़े सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 10 हजार में आईडी बेचने वाला मुख्य डिस्ट्रीब्यूटर नागपुर से गिरफ्तार...
राजनांदगांव : आईपीएल सट्टेबाजी से जुड़े साईं ऐप के डिस्ट्रीब्यूटर को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क को संचालित करने में अहम भूमिका निभा रहा था।
Ad..
पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार नागपुर निवासी सादिक खान पिछले दो वर्षों से साईं ऐप की आईडी बनाकर बेच रहा था। आईपीएल सीजन शुरू होने से पहले वह राजनांदगांव समेत आसपास के जिलों में सक्रिय हो गया था और लोगों को ऑनलाइन सट्टेबाजी से जोड़ रहा था।
Ad..
हर आईडी के लिए पांच से दस हजार रुपये तक वसूले जाते थे, जबकि तकनीकी समस्या ठीक करने के नाम पर भी अतिरिक्त रकम ली जाती थी।इससे पहले चार और छह अप्रैल को पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए फार्महाउस से संचालित सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया था।
Ad..
इन कार्रवाइयों में 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर लैपटॉप, मोबाइल, नकदी और अन्य सामग्री जब्त की गई थी। मुख्य आरोपी सादिक खान तभी से फरार चल रहा था।तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन नागपुर में मिलने के बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया और राजनांदगांव लाया गया।
उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। मामले में बसंतपुर थाना में जुआ प्रतिषेध अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले ही कई आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
अब तक की जांच में यह भी सामने आया है कि सट्टे से जुड़ा पूरा लेन-देन नगद में किया जाता था, जिससे कमाई का सही आंकड़ा लगाना मुश्किल हो रहा है।आरोपितों द्वारा अलग-अलग सेंटर बनाकर सट्टा संचालन किया जाता था, जहां मैच खत्म होने के बाद नगद भुगतान किया जाता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
Edited by k.s thakur...





إرسال تعليق