//BREAKING//
Loading...

Ideas

CG news : छत्तीसगढ़ में शादी के नाम पर 700 युवकों से ठगी, राजस्थान तक फैला है मैरिज ब्यूरो का जाल...

CG news : छत्तीसगढ़ में शादी के नाम पर 700 युवकों से ठगी, राजस्थान तक फैला है मैरिज ब्यूरो का जाल...


राजनांदगांव। मैरिज ब्यूरो की आड़ में शादी का सपना दिखाकर अंतरराज्यीय ठगों का रैकेट अकेलेपन से हताश और निराश युवकों को निशाना बना रहा था। अब तक इस मामले की जांच में ऐसे 700 युवकों की प्रोफाइल सामने आई है। इनमें से अधिकतर 30 वर्ष से अधिक और कुछ अधेड़ उम्र के व्यक्ति भी शामिल हैं। अब राजनांदगांव पुलिस इन मामलों में पीड़ितों से संपर्क कर जानकारी जुटा रही है।

            Ad..


मैरिज ब्यूरो की आड़ में गिरफ्तारी..

राजनांदगांव शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र में आरोपित डायरेक्टर धर्मेंद्र मानिकपुरी और संचालक नेहा पाठक, 'लव लाइफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो' के नाम पर यह रैकेट चला रहे थे। लंबी पूछताछ और जांच के बाद एक अप्रैल को इन दोनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को ब्यूरो से जो दस्तावेज मिले, उसमें देशभर के अलग-अलग राज्यों के युवकों की पूरी प्रोफाइल शामिल थी।
   Ad..


पंजीकरण के नाम पर वसूली..


कुछ पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि वे सामाजिक स्तर पर रिश्ते ढूंढते थक चुके थे। इसी दौरान अखबार या इंटरनेट मीडिया के माध्यम से मैरिज ब्यूरो की जानकारी मिली। 15 सौ रुपये में रजिस्ट्रेशन कराने कहा गया, इसके बाद बात-बात पर रकम मांगी गई। आखिर में बहाने बना दिए गए, कुछ रकम लौटा दी गई और बाकी सब हजम कर लिया गया।

हर वर्ग के लोग शिकार..


पीड़ितों में कई नौकरीपेशा लोग हैं जिनसे 30-30 हजार रुपये ठग लिए गए हैं। नौकरीपेशा लोगों के अलावा इनमें मैकेनिक, कुक, छोटे दुकानदार, डिलीवरी बॉय जैसे काम करने वाले लोग भी शामिल हैं, जिनकी मासिक आय ही 10 से 15 हजार है। इन ठगों के जाल में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के स्थानीय लोग भी फंसे हैं।

ठगी की रकम बढ़ने की आशंका..


पुलिस के मुताबिक ठगों ने कई युवकों से लगभग 38 लाख रुपये की रकम ठगी है, लेकिन यह आखिरी आंकड़ा नहीं है। बताया गया कि मैरिज ब्यूरो के कुछ और बैंक खातों की जांच की जा रही है। पूरी आशंका है कि इस मामले में ठगी की रकम और बढ़ेगी।

लोक-लाज के भय से छिपाई बात..


अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़ितों ने समाज में बदनामी या हंसी का पात्र बनने से बचने के लिए मामले की शिकायत दर्ज नहीं कराई। वहीं कुछ लोगों ने बताए गए रिश्तों को दिल से लिया और जब उन्हें अलग-अलग समस्याएं बताई गईं, तो उन्होंने सहानुभूति दिखाई और मामले को जाने दिया।

केस स्टडी: कुक और कारोबारी से ठगी..


केस-01 - बिलासपुर में कुक का काम कर महीने के 12 हजार कमाने वाले 33 वर्षीय युवक से ब्यूरो ने रिश्ते के नाम पर 34 हजार ठग लिए। पहले रजिस्ट्रेशन के लिए 15 सौ रुपये लिए गए, फिर मीटिंग के नाम पर पैसे मांगे जाते रहे और अंत में बहाना बना दिया गया।

केस-02 - राजस्थान के दौसा जिले के 37 वर्षीय कारोबारी को विधवा महिला के रिश्ते का झांसा दिया गया। उससे लगभग 42 हजार रुपये ऐंठ लिए गए और आखिर में बच्ची की तबीयत खराब होने की बात कहकर बातचीत अधूरी छोड़ दी गई।

पुलिस का बयान..


मामले में पुलिस की जांच जारी है। पीड़ितों से संपर्क किया जा रहा है और उनसे भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस प्रकरण में कई अन्य से पूछताछ हो रही है। अन्य आरोपितों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। - वैशाली जैन, नगर पुलिस अधीक्षक.







Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments