बंगाल चुनाव: अंतिम चरण की वोटिंग के लिए हाई अलर्ट पर प्रशासन, NIA-BDS के साथ डॉग स्क्वॉड की तैनाती...
नई दिल्ली। बंगाल में बुधवार को होने वाले अंतिम चरण के चुनाव में केंद्रीय बलों व पुलिस के साथ इस बार एनआईए की भी तैनाती दी गई है।
Ad..
जो न सिर्फ चुनावी क्षेत्रों में मौजूद रहेगी बल्कि मतदान के दौरान यदि कहीं भी बम या दूसरे विस्फोटक आदि के इस्तेमाल की इनपुट मिलेगा तो तुरंत जरूरी कदम भी उठाएगी।
Ad..
अंतिम चरण के चुनाव में एनआईए की तैनाती..
चुनाव आयोग ने अंतिम चरण के मतदान के दौरान बम के इस्तेमाल को लेकर लगातार मिल रहे इनपुट व राज्य के हिंसा के पुराने इतिहास को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
Ad..
Ad..
विस्फोटक मिलने पर थानाध्यक्षों पर होगी कार्रवाई..
साथ ही केंद्रीय बलों व पुलिस से इसे लेकर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए है। आयोग ने यह भी कहा था कि यदि किसी क्षेत्र में बम या दूसरे कोई विस्फोटक मिलते है, तो उस क्षेत्र के थानाध्यक्ष के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उसको बख्शा नहीं जाएगी। आयोग ने इसस दौरान कोलकाता के सीपी, राज्य के सभी डिप्टी सीपी, पुलिस अधीक्षकों और थानाध्यक्षों व प्रभारियों को यह निर्देश दिया था। गौरतलब है कि बंगाल में अंतिम चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है।
Edited by k.s thakur...





