//BREAKING//
Loading...

Ideas

'वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में फिर मिले छूट', सांसदों ने सरकार से की मांग...

'वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में फिर मिले छूट', सांसदों ने सरकार से की मांग...


नई दिल्ली : लोकसभा में सोमवार को कई सांसदों ने सरकार से वरिष्ठ नागरिकों और पत्रकारों को दी जाने वाली 50 प्रतिशत की रियायत को बहाल करने का आग्रह किया, जिसे कोविड महामारी के दौरान बंद कर दिया गया था।

Ad..


रेलवे मंत्रालय के लिए अनुदान की मांगों पर बहस शुरू करते हुए कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि रियायत निलंबित करने के फैसले से प्रभावित लोगों, विशेषकर बुजुर्गों को भारी निराशा हुई है।
   Ad..

उन्होंने कहा, ''मैं रेल मंत्री से यह स्पष्ट करने का आग्रह करता हूं कि वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली रियायतें कब बहाल की जाएंगी।''तृणमूल कांग्रेस सदस्य जून मलिया ने भी इसी तरह की मांग की और सरकार से वरिष्ठ नागरिकों, पत्रकारों और सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली रियायतों को जल्द से जल्द बहाल करने का आग्रह किया।

मलिया ने कहा, ''ये रियायतें उन व्यक्तियों के प्रति सम्मान का प्रतीक हैं, जो हमारे देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक जीवन में योगदान देते हैं।''

वहीं, सत्ताधारी एनडीए के सांसदों ने रेलवे अवसंरचना के विस्तार और विकास के लिए सरकार द्वारा किए गए भारी निवेश की सराहना की, जबकि विपक्षी सांसदों ने दिखावटी चीजों के बजाय यात्रियों के आराम के बुनियादी मुद्दों पर उचित ध्यान देने की मांग की।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments