//BREAKING//
Loading...

Ideas

चुनाव से पहले एक्शन में चुनाव आयोग, बंगाल के बाद केरल में IPS-IAS अफसरों के तबादले...

चुनाव से पहले एक्शन में चुनाव आयोग, बंगाल के बाद केरल में IPS-IAS अफसरों के तबादले...


विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर चुनाव आयोग एक्शन मोड में है. पश्चिम बंगाल में बीते दिन 6 अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद मंगलवार को केरल में भी जिला कलेक्टर और डीआईजी स्तर के 2 IPS और 3 IAS अधिकारियों को बदल दिया गया है.

Ad..


New delhi : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने साफ कर दिया है कि 2026 के विधानसभा चुनाव पूरी तरह से प्रलोभन-मुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होंगे. इसी कड़ी में पहले पश्चिम बंगाल और अब केरल में बड़े पैमाने पर अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है. आयोग का मानना है कि तटस्थता बनाए रखने के लिए यह ‘प्रशासनिक फेरबदल’ अनिवार्य था.

    Ad..


पश्चिम बंगाल: पुलिस महकमे में भारी फेरबदल..

बंगाल में कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए आयोग ने एडीजी (ADG) से लेकर पुलिस कमिश्नर (CP) तक की नई नियुक्तियां की हैं.

  • डॉ. राजेश कुमार सिंह को दक्षिण बंगाल क्षेत्र के एडीजी एवं आईजीपी के पद पर तैनात किया जाए.
  • के. लयरामन को उत्तर बंगाल क्षेत्र के एडीजी एवं आईजीपी के पद पर तैनात किया जाए.
  • डॉ. प्रणव कुंतर को आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया जाए.
  • अखिलेश कुमार चतुर्वेदी को हावड़ा के पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया जाए.
  • अमित कुमार सिंह को बैरकपुर के पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया जाए.
  • सुनील कुमार यादव को चंदननगर के पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया जाए.

केरल: अब कलेक्टर और डीआईजी की बारी..

बंगाल के बाद चुनाव आयोग ने केरल की प्रशासनिक मशीनरी में भी बदलाव के आदेश दिए हैं. यहां पुलिस और राजस्व विभाग के बड़े चेहरों को नई जिम्मेदारी दी गई है.

  • 2011 बैच के डीआईजी रैंक के IPS अधिकारी नारायणन को कोझिकोड के जिला पुलिस प्रमुख के रूप में तैनात किया जाएगा
  • थॉमसन जोस को त्रिशूर के डीआईजी रेंज के रूप में तैनात किया जाएगा
  • इनबासेखर को अलापुझा के जिला कलेक्टर-सह-डीईओ के रूप में तैनात किया जाएगा
  • वंदना एस केएएस को कन्नूर जिले के थालीपरंब सह-आरओ इरिकुर में राजस्व मंडल अधिकारी के रूप में तैनात किया जाएगा
  • सचिन कृष्णा केएएस को कन्नूर जिले के कन्नूर सह-आरओ धर्मदम में जिला रजिस्ट्रार जनरल के रूप में तैनात किया जाएगा.





Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments