//BREAKING//
Loading...

Ideas

हिमाचल के ऊना में बड़ा हादसा: फगवाड़ा से शाहतलाई जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक की मौत 25 घायल...

हिमाचल के ऊना में बड़ा हादसा: फगवाड़ा से शाहतलाई जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक की मौत 25 घायल...


बंगाणा के हरी नगर में फगवाड़ा से शाहतलाई जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में लगभग 25 श्रद्धालु घायल हो गए और एक की मौत हो गई।

Ad..


बंगाणा (ऊना)। बंगाणा के हरी नगर में फगवाड़ा पंजाब से शाहतलाई जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 25 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि एक श्रद्धालु की मौत भी हो गई।

   Ad..


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर घायलों को थानाकलां और ऊना अस्पताल पहुंचाया गया है।

डीएसपी अजय ठाकुर ने बताया कि पंजाब फगवाड़ा के श्रद्धालु बस में सवार होकर शाहतलाई में माथा टेकने जा रहे थे। इस बीच बस हरी नगर में सड़क पर पलट गई। फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल पर जायजा लिया है। 

घायलों को थानाकलां और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार के लिए पहुंचाया गया है। हादसे के पुख्ता कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक और घायलों की पहचान की जा रही है।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments