CG news : दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप पलटी, 2 महिला की मौके पर मौत, 11 से अधिक घायल...
बालोद : जिले में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके को दहला दिया। बालोद जिले में मंगचुवा थाना क्षेत्र के भंवरमला स्थित नेतामटोला मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।
Ad..
इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब साढ़े 8 बजे की बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन काफी तेज गति में थी और जैसे ही वाहन नेतामटोला मोड़ पर पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा।
Ad..
देखते ही देखते वाहन सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसमें सवार लोग बुरी तरह दब गए और चीख-पुकार मच गई।हादसे में ग्राम पदेटोला निवासी 68 वर्षीय मानबाई पति बिदाराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वे अन्य ग्रामीणों के साथ पिकअप में सवार थीं।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। इस दुर्घटना में पिकअप में सवार करीब 12 से अधिक पुरुष और महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल डौंडीलोहारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार सभी लोग पदेटोला गांव के निवासी हैं। वे मानपुर मोहला क्षेत्र के खलबत्तर गांव में आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे।
इसी दौरान यह हादसा हो गया।घटना की सूचना मिलते ही मंगचुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और मोड़ पर लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।
यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर करता है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में मोड़ों पर सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
Edited by k.s thakur...




0 Comments