UP news: जालौन में ट्रक पलटने से 5 लोग दबे, ननद-भाभी सहित 3 की मौत...
जालौन में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर प्याज से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया।
Ad..
ट्रक की चपेट में आने से दो महिलाएं (ननद-भाभी) और ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। महिलाएं मकर संक्रांति के बाद घर लौटने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं। वहीं हादसे को लेकर सीएम ने संज्ञान लिया है।
Ad..
जालौन। यूपी के जालौन में भीषण हादसा हो गया। ट्रक पलटने से पांच लोग दब गए जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मरने वालों में दो महिलाएं और एक ट्रक ड्राइवर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे का संज्ञान लिया।
Ad..
जालौन जिले के एट थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर मकर संक्रांति पर मायके आईं मां-बेटी शुक्रवार को शाम को वापस अपने गांव जाने के लिए घर मायके से निकलीं। इसी दौरान झांसी-कानपुर हाईवे किनारे मां-बेटी के साथ उनकी ननद व भांजा उन्हें छोड़ने के लिए आए। दोपहर 2 बजे के लगभग झांसी की तरफ से आ रहे प्याज लदे ट्रक का अगले पहिया का टायर फट जाने से उसने मां-बेटी, उसकी ननद व भांजे को टक्कर मार दी तो सभी उछलकर सड़क पर खंदक में जा गिरे।
इससे ट्रक खंदक में पलट गया जिसमें ननद व उसकी भाभी की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। जबकि ट्रक पलटने से चालक की मौत हुई जिसकी पहचान नहीं हो सका। जबकि दो घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज से झांसी रेफर किया गया। मामले को संज्ञान लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया। हादसे को मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेकर संवेदना व्यक्त की है।
एट थाना क्षेत्र ग्राम जखौली निवासी अनंतराम की बहन 45 वर्षीय लौंगश्री पत्नी स्व. बलवान निवासी ग्राम उसरगांव मकर संक्रांति के मौके पर गुरुवार को अपनी बेटी 20 वर्षीय वंदना के साथ मायके जखौली गई थी। मां-बेटी गुरुवार शुक्रवार की दोपहर वापस घर जाने के लिए मायके से निकलीं। उन्हें भाई अनंतराम की 65 वर्षीय पत्नी व लौंगश्री की नदद माया देवी और पौत्र 18 वर्षीय अरमान सिंह पुत्र जयवीर सिंह गांव के बाहर झांसी-कानपुर हाईवे तक छोड़ने के लिए आए।
वाहन न मिलने के कारण चारों लोग हाईवे किनारे खड़े होकर बस या अन्य वाहन का इंतजार करने लगे। इसी दौरान करीब 2 बजे झांसी की तरफ से कानपुर की ओर जा रहे प्याज से लदे तेज रफ्तार ट्रक का अगला टायर तेज आवाज के साथ फट गया इस कारण ट्रक बेकाबू होकर चारों को टक्कर मारते हुए हाईवे किनारे खंदक में पलट गया।





إرسال تعليق