रेंगाली स्टेशन पर संबलपुर मंडल द्वारा वृहद स्तरीय संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास...
ओडिशा/संबलपुर : पूर्व तट रेलवे, संबलपुर मंडल ने 19 नवंबर-2025 को रेंगाली रेलवे स्टेशन पर वृहद स्तरीय संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास का आयोजन किया।
Ad..
अभ्यास में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), मुंडुली, ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ), स्थानीय प्रशासन, राज्य अग्निशमन सेवा, राज्य स्वास्थ्य सेवा, रेलवे स्काउट्स एंड गाइड, स्थानीय गैर सरकारी संगठनों और रेलवे के सभी विभागों ने भाग लिया।
Ad..
यह अभ्यास आधुनिक उपकरणों जैसे रेल कोच बॉडी को काटने, अग्निशमन और त्वरित चिकित्सा निकासी का उपयोग करके आयोजित किया गया था।संबलपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री सुबाष सी. चौधरी ने स्थल का दौरा किया और सभी प्रतिभागियों के साथ बातचीत की ।
Ad..
श्री चौधरी ने कहा कि यह अभ्यास रेलवे और सभी भागीदार एजेंसियों को समन्वित तरीके से किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने में मदद करेगा, जिससे पीड़ितों को होने वाली कठिनाई को कम किया जा सकेगा और सभी एजेंसियों के लिए प्रतिक्रिया समय को कम करने में भी मदद मिलेगी।Ad..
श्री एस. एस. नायक, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी ने इस अभ्यास में भाग लेने वाली सभी एजेंसियों और स्वयंसेवकों को उनकी भागीदारी के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया।
Edited by k.s thakur...






إرسال تعليق