सम्बलपुर मंडल में विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत "अमृत संवाद"...

सम्बलपुर मंडल में विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत "अमृत संवाद"...


ओडिशा/सम्बलपुर : पूर्व तट रेलवे, सम्बलपुर मंडल ने आज मंगलवार के दिन सम्बलपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत "अमृत संवाद" कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Ad..



जिसका उद्देश्य रेल प्रशासन और यात्रियों के बीच सीधा संवाद मजबूत करना है।कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक संबलपुर सुबाष सी. चौधरी ने यात्रियों और रेल उपयोगकर्ताओं के साथ बातचीत की और स्टेशन की स्वच्छता, एस्केलेटर तक पहुँच, ऑनबोर्ड खानपान और सुरक्षा उपायों सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं पर प्रतिक्रिया प्राप्त की।

Ad..


श्री चौधरी ने स्वच्छता अभियान के तहत स्टेशनों और ऑनबोर्ड ट्रेनों में स्वच्छता को और बेहतर बनाने के लिए मंडल द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।

Ad.. 


रेल सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और जन-केंद्रित दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए इस संवादात्मक सत्र को यात्रियों द्वारा खूब सराहा गया।

Ad..


अमृत संवाद पहल निरंतर संवाद और फीडबैक के प्रभावी कार्यान्वयन के माध्यम से यात्री संतुष्टि में सुधार लाने के लिए सम्बलपुर मंडल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Ad..







Edited by k.s thakur...

Post a Comment

Previous Post Next Post