//BREAKING//
Loading...

Ideas

"सक्षम" की तरफ से सैतला ब्लॉक के देगाँव सप्तर्षि आश्रम में ऋषि अष्टवक्र जयन्ती पालन...

"सक्षम" की तरफ से सैतला ब्लॉक के देगाँव सप्तर्षि आश्रम में ऋषि अष्टवक्र जयन्ती पालन...


ओडिशा : बलागिंर जिला "सक्षम" की तरफ से सैतला ब्लॉक के देगाँव सप्तर्षि आश्रम में ऋषि अष्टवक्र जयन्ती पालन किया गया।

Ad..


इस कार्यक्रम में बलागिंर जिला अध्यक्ष दिवाकर पात्र तथा जिला महासचिव मुरारी लाल अग्रवाल के साथ ओडिशा प्रदेश धर्म जागरण पश्चिम प्रांत के संयोजक विक्रम आचार्य...

         Ad..


सह सचिव नितिन पटेल,सहदेव शास्त्री, रमाकांत महांती, विद्याधर गुरला, गगन दास, RSS प्रदीप मेहर संघ चालक पटनागढ़ नगर,आनंद मेहर, डमरू पाणिग्राही,रंजीत साहू,अमर पात्र, अशोक पात्र, चिंतामणि पटनायक उपस्थित थे।

Ad..


सहदेव शास्त्री ने सक्षम के सभी पदाधिकारियों तथा सदस्यों का स्वागत किया।तत्पश्चात विक्रम आचार्य ने मंच संचालन संचालन किया।

Ad..


मुरारी लाल अग्रवाल ने अपने भाषण में महामुनि ऋषि अष्टवक्र के जीवन सम्बन्धित जानकारी दी कि कैसे महर्षि अष्टवक्र के द्वारा अपनी माता सुजाता से जानकारी प्राप्त होने पर की राजा जनक की सभा में ऋषि वंदी के साथ उनके पिता को शास्त्रार्थ में हार जाने पर जल समाधी दे दी गई थी।

Ad..



तब अल्पायु में ही ऋषि अष्टवक्र द्वारा राजा जनक की सभा में जाकर ऋषि वंदी को शास्त्रार्थ हेतु चुनौती दी गई तथा विद्वान ऋषि वंदी को शास्त्रार्थ में हराकर विजय प्राप्त की एवं अपने पिता महर्षि कहोड़ को सहित सभी ऋषियों को जल समाधि से मुक्त किया।

Ad..


दिवाकर पात्र ने अपने भाषण में लोगों को जानकारी दी कि दिव्यांग जनों को सरकारी स्तर पर क्या क्या सहायता दी जा रही हैं।

एवं दिव्यांग जनों को ज्यादा से ज्यादा सरकारी सुविधाओं को दिलाने के लिए किये जा रहे प्रयास के विषय पर वक्तव्य दिया गया।

सभी भाइयों ने भी मिलकर कार्य करते हुये सभी दिव्यांग जनों के सहयोग के लिये वचन दिया।अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुये विक्रम आचार्य  द्वारा सभा को विराम दिया गया।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments