Maoists Surrender: सुकमा में दो हार्डकोर समेत 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, 6 पर था 25 लाख का इनाम...

Maoists Surrender: सुकमा में दो हार्डकोर समेत 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, 6 पर था 25 लाख का इनाम...


सुकमा (Sukma News)। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई गई आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर सुकमा में पीएलजीए बटालियन के 2 हार्डकोर माओवादियों समेत 16 माओवादियों ने सरेंडर किया है। इनमें एक महिला और पुरुष माओवादी पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके साथ ही 6 नक्सलियों पर कुल 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

            Ad..


सरेंडर करने वाले माओवादी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हुई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं। आत्म समर्पण नीति और नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर इन्होंने सरेंडर किया है। एसपी किरण चव्हाण, एएसपी उमेश गुप्ता और सीआरपीएफ व पुलिस अधिकारियों के सामने इन्होंने हथियार डाल दिए।

           Ad..


माओवाद के खात्मे के बाद शांति का केंद्र बनेगा भोंगापाल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय..

कोंडागांव: बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले के भोंगापाल में छठवीं शताब्दी के बौद्ध चैत्य गृह में आयोजित महोत्सव में रविवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह सम्मिलित हुए। बुद्ध जयंती पर भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में शांति का स्थान भोंगापाल बनेगा। यहां बुद्ध शांति पार्क विकसित कर यहां प्राकृतिक चिकित्सा, अत्याधात्मिक सााधना के साथ शोध कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।

बोधगया से पधारे बौद्ध साधुवृन्द भंते अश्वजीत महाथेरा, भंते ज्ञानवंश थेरो, भंते शीलवंश थेरो, भंते प्रमोद एवं भंते डीन वियतनाम द्वारा बुद्धम शरणं गच्छामी मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना करवाया गया।

विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम ने कहा कि भोंगापाल को विकसित करने का प्रयास सरकार की ओर से शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आइजी सुंदरराज पी., कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना, एसपी वाय अक्षय कुमार व बौद्ध धर्म के अनुयायी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।






Edited by k.s thakur...




Post a Comment

Previous Post Next Post