Himachal Accident News: ऊना में सवारियों से भरा टेंपो पलटा, हादसे में एक बच्चे सहित 26 लोग घायल...
ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक टेंपो के पलटने से 26 लोग घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात धुसाड़ा इलाके में हुई। घायलों में अधिकतर उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी मजदूर हैं।
Ad..
सभी लोग शुक्रवार सुबह धुसाड़ा से टेम्पो में सवार होकर पनोह में खेतों में काम करने गए थे। वापस लौटते समय टेम्पो चालक ने किसी अन्य वाहन से टकराने से बचने की कोशिश में अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद टेम्पो पलट गया और हादसे में 26 लोग घायल हो गए।
Ad..
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं।
Edited by k.s thakur...




إرسال تعليق