बेल्जियम में भगोड़ा मेहुल चोकसी गिरफ्तार, भारत के कहने पर हुआ एक्शन...

बेल्जियम में भगोड़ा मेहुल चोकसी गिरफ्तार, भारत के कहने पर हुआ एक्शन...


एएनआई, नई दिल्ली। भगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारत को हजारों करोड़ रुपये के पीएनबी ऋण घोटाले में उसकी तलाश है। भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध पर बेल्जियम ने चोकसी के खिलाफ एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक मेहुल बेल्जियम के एंटवर्प में अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा था। उसने वहां का रेजिडेंसी कार्ड भी हासिल कर लिया था।

Ad..


जल्द प्रत्यर्पण शुरू करने का अनुरोध...

एसोसिएटेड टाइम्स की खबर के मुताबिक भारतीय अधिकारियों ने बेल्जियम के अधिकारियों से मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का अनुरोध किया। इसके बाद वहां के प्रशासन ने चोकसी को हिरासत में लिया।
Ad..


पत्नी के पास बेल्जियम की नागरिकता..

चोकसी की पत्नी प्रीति के पास बेल्जियम की नागरिकता है। इस बीच उसने भी बेल्जियम का 'एफ रेजीडेंसी कार्ड' हासिल किया और इसी के सहारे अपनी पत्नी के साथ रहने लगा। ऐसा माना जाता है कि चोकसी बेल्जियम जाने से पहले एंटीगुआ और बारबुडा में भी रह चुका है। भारत को 13,500 करोड़ रुपये के पीएनबी ऋण धोखाधड़ी मामले में उसकी तलाश है।





Edited by k.s thakur...



Post a Comment

Previous Post Next Post