PM Modi Odisha Visit: ओडिशा में पीएम मोदी ने उद्योगपतियों को दी गारंटी, कहा- बेफिक्र होकर यहां करें निवेश...
भुवनेश्वर। PM Modi Odisha Visit: ओडिशा सरकार की तरफ से आयोजित दो दिवसीय 'मेक इन ओडिशा' सम्मेलन का उद्घाटन करने आज पीएम मोदी भुवनेश्वर के स्थानीय जनता मैदान में पहुंचे। यहां उन्होंने 'उत्कर्ष ओडिशा 2025' का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने 'उत्कर्ष ओडिशा 2025' में लगी प्रदर्शनी की जानकारी भी ली। पीएम मोदी ने इस दौरान निवेशकों को संबोधित किया।
Ad..
भारत को समझने के लिए ओडिशा एक बेहतरीन स्थल..
भारत को समझने के लिए ओडिशा एक बेहतरीन स्थल है। यहां हर चीज के दर्शन होते हैं। यह राज्य विकास विरासत का अद्भूत माडल है। इसी भाव के साथ ही हमने जी 20 के कल्चर से जुड़े इवेंट ओडिशा में रखे थे। कोणार्क सूर्य मंदिर के चक्र को जी-20 के मेन इवेंट का हिस्सा बनाया था। उत्कर्ष ओडिशा में भी ओडिशा के टुरिजम को हमें फोकस करना है।
Ad..
इसके लिए ओडिशा की नेचर, प्राकृतिक सुंदरता काफी मददगार है। आज भारत में कान्फ्रेंस टुरिजिम का भी प्रोटेंशियल बन रहा है। दिल्ली में भारत मंडपम इसके बड़े सेंटर बन रहे हैं।
Ad..
भुवनेश्वर में भी कन्वेशन सेंटर का लाभ मिल सकता है। जिस देश में म्यूजिक डांस की विरासत है, जहां युवाओं का पुल है, जो बहुत बड़ा कंज्यूमर है, वहां इकोनमी की अनेक संभावनाएं हैं।
मैं पूर्वी भारत को देश के विकास का ग्रोथ इंजन मानता हूं: पीएम मोदी
मैं पूर्वी भारत को देश के विकास का ग्रोथ इंजन मानता हूं और ओडिशा की इसमें एक बड़ी भूमिका है। इतिहास गवाह जब ग्लोबल ग्रोथ में भारत के एक बड़ी हिस्सेदारी थी तब पूर्वी भारत का अहम योगदान था। पूर्वी भारत में देश के बड़े औद्योगिक हब थे। ट्रेड हब थे।ओडिशा की इसमें बड़ी हिस्सेदारी भी थी. ओडिशा साउथ इस्ट एशिया में ट्रेड का प्रमुख सेंटर था। यहां की प्राचीन पोर्ट भारत की गेटवे हुआ करती थी। आज भी ओडिशा में हर वर्ष बालीयात्रा मनायी जाती है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जी आए थे और वह कह गए कि शायद मेरे डीएनए में ओडिशा है।
पीएम मोदी ने उद्योगपतियों को दी गारंटी..
पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा के विकास यात्रा में आपका निवेश आपको सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगा और यह मोदी की गारंटी है। आज भारत विकास के ऐसे पथ पर चल रहा है, जिसको करोड़ों लोगों की एस्प्रेशन ड्राइव कर रही है। एआई का युग है।आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस की चर्चा है। लेकिन भारत के लिए एस्प्रेशन आफ इंडिया हमारी ताकत है। यह तब बढ़ती है जब लोगों को नीड पूरी होती है।
पीएम मोदी बोले- यह अब तक का सबसे बड़ा समिट..
पीएम मोदी ने का कि जनवरी महीने में 2025 के प्रारंभ में ही ओडिशा का यह मेरा दूसरा दौरा है। कुछ दिन पहले ही मैं यहां प्रवासी भारतीय दिवस के आयोजन का हिस्सा बना था। अब आज यहां उत्कर्ष ओडिशा कान्क्लेव में आपके बीच आया हूं।मुझे बताया गया है कि ओडिशा में यह अब तक का सबसे बड़ा बिजनेस सम्मिट है। पहले के मुकाबले पांच छह गुना ज्यादा इनवेस्टर इसमें भाग ले रहे हैं। मैं ओडिशा के लोगों और ओडिशा सरकार को इस शानदार आयोजन के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं।
इससे पहले एयरपोर्ट पर राज्यपाल डा.हरिबाबू कम्भमपति, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री प्रभाति परिड़ा, उप मुख्यमंत्री कनक वर्द्धन सिंहदेव ने स्वागत किया।
इससे पहले 9 जनवरी को आए थे पीएम मोदी..
नौ जनवरी को इसी स्थान पर प्रवासी भारतीयों को संबोधित किए थे। ऐसे में प्रधानमंत्री का इसी महीने राज्य का यह दूसरा दौरा है। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस ने बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से जनता मैदान तक पूरे मार्ग पर 'नो फ्लाइंग जोन' घोषित किया है।पुलिस विभाग के सूत्रों ने बताया कि मोदी के इस कार्यक्रम में करीब 90 मिनट तक रुकने की उम्मीद है, जहां वह एलएन मित्तल, कुमार मंगलम बिड़ला, अनिल अग्रवाल, करण अडाणी, सज्जन जिंदल, नवीन जिंदल और अन्य उद्योगपतियों और निवेशकों को संबोधित करेंगे।
Edited by k.s thakur...





Post a Comment