कम Fuel पर ही उड़ा दिया दिल्ली से लखनऊ विमान, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिग- 202 यात्रियों की अटकी सांसें...
लखनऊ। दिल्ली से लखनऊ आए एयर इंडिया के विमान की सोमवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दरअसल, दो बार लैंडिंग का प्रयास असफल रहने पर वाराणसी का डायवर्जन मांगा गया, लेकिन ईंधन कम होने की वजह से ऐसा करने की अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद विमान को लखनऊ हवाई अड्डे पर ही उतारा गया। विमान में 202 यात्री सवार थे।
Ad..
दिल्ली से 12:37 पर भरी थी उड़ान..
एयर इंडिया के विमान एआइ 431 ने सोमवार को दिल्ली से 12:37 बजे लखनऊ के लिए उड़ान भरी थी। यह विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर करीब 26 मिनट के विलंब से दोपहर 1:56 बजे बमुश्किल उतरा। दरअसल, यह विमान दिल्ली से लखनऊ पहुंचा और दो बार लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका।
Ad..
इसके बाद विमान को वाराणसी डायवर्ट करने की बात कही गई। इसके लिए प्रयास हुए और ईंधन के बारे में जानकारी ली गई तो यह बात सामने आई कि विमान में वाराणसी पहुंचने का ईंधन नहीं है। लखनऊ एयरपोर्ट पर दोपहर का यह समय काफी व्यस्त होता है।
दोबार लैंडिंग कराने का फिर किया प्रयास ..
सूत्र बताते हैं कि इसके बाद विमान ने फिर से चक्कर लगाकर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन एक दिक्कत यह आ गई कि उस वक्त कई विमान पहले से ही लैंडिंग के लिए कतार में थे। इसके बाद यह जानकारी एटीसी को दी गई और लो फ्यूल इमरजेंसी की वजह से विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट प्रशासन इस बारे में कुछ भी जानकारी देने से इन्कार कर रहा है।




إرسال تعليق