दिल्ली के बाहर पहली बार गंगटोक में होगा सैन्य कमांडरों का सम्मेलन, राजनाथ सिंह अधिकारियों को करेंगे संबोधित...
सेना कमांडरों का वर्ष 2024 के लिए दूसरा सम्मेलन अलग स्वरूप (हाइब्रिड मोड) में आयोजित किया जाएगा जिसका पहला चरण 10-11 अक्टूबर 2024 को गंगटोक में एक अग्रिम सैन्य स्थान पर आयोजित किया जाएगा।
Ad..
दूसरे चरण में भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी 28-29 अक्टूबर 2024 को दिल्ली में एकत्र होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गंगटोक में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को संबोधित करेंगे।
Ad..
एएनआइ, गंगटोक। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने गुरुवार को गंगटोक में सैन्य कमांडरों के सम्मेलन (एसीसी) की अध्यक्षता की। पहली बार यह आयोजन दिल्ली से बाहर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान पर हो रहा है। यह सम्मेलन हाइब्रिड प्रारूप में हो रहा है, जिसका पहला चरण गंगटोक में और दूसरा चरण 28-29 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
Ad..
सेना के अनुसार, इस सम्मेलन का उद्देश्य वर्तमान परिचालन तैयारियों की समीक्षा करना, महत्वपूर्ण रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना और भविष्य के निर्देशों की रूपरेखा तैयार करना है। इस दौरान भारतीय सेना में राष्ट्रीय सुरक्षा और तकनीकी प्रगति पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। आगामी चरण में भविष्य को लेकर चर्चाएं जारी रहेंगी।
Edited by k.s thakur...





Post a Comment