देश में चर्चित हो गईं मातूराम की जलेबियां, 2.2 क्विंटल घी से रोजाना तैयार होती हैं 15 क्विंटल; क्या है रेट?
हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच गोहाना की प्रसिद्ध Maturam Ki Jaleb चर्चा में छाईं रही। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर ट्रेंड होने के बाद दूर-दूर से लोग मातूराम की जलेबियों का स्वाद चखने गोहाना पहुंच रहे हैं।
Ad..
मातूराम हलवाई के यहां 2.2 क्विंटल घी की खपत से रोजाना 15 क्विंटल जलेबियां तैयार होती हैं। गोहाना विधानसभा क्षेत्र में कुल 16 दुकानें हैं। 12 दुकानें अन्य लोगों की हैं।
Ad..
गोहाना। हरियाणा विधानसभा चुनाव में गोहाना की प्रसिद्ध मातूराम की जलेबियां (Maturam Ki Jaleb) चर्चा में रहीं। चुनाव प्रचार के दौरान गोहाना रैली में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मातूराम की जलेबी का जिक्र किया और उसके बाद संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने। चुनाव जीतने के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मातूराम की जलेबियों का जिक्र करने से नहीं भूले।
Ad..
मातूराम की जलेबियों का स्वाद चखने पहुंच रहे लोग..
चुनाव परिणाम आने के बाद दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू की जगह गोहाना की जलेबियां परोसीं। इससे पूरे देश में गोहाना की जलेबियां चर्चित हो गईं। बुधवार को बाहर से भी कुछ लोग मातूराम की जलेबियों का स्वाद चखने गोहाना पहुंचे। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म अब गोहाना की जलेबियां छाई हुई हैं।
Edited by k.s thakur...





إرسال تعليق