PM Modi Jharkhand Visit : सुबह 10 बजे वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, टाटानगर स्टेशन पर जुटने लगी भीड़...

PM Modi Jharkhand Visit : सुबह 10 बजे वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, टाटानगर स्टेशन पर जुटने लगी भीड़...


पीएम मोदी आज झारखंड दौरे पर हैं। सुबह 10 बजे वह टाटा नगर स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उद्घाटन स्थल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। वर्षा के बीच लोग छाता लेकर पहुंच रहे हैं। स्टेशन पर महिलाएं भी काफी उत्साह के साथ पहुंची है।

         Ad..


जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी टाटानगर यानि जमशेदपुर थोड़ी देर में पहुंचेंगे। वे यहां सोनारी एयरपोर्ट पर सुबह 9:45 मिनट पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। पीएम मोदी के स्वागत को लेकर शहर सज-धज कर तैयार है।

           Ad..


प्रधानमंत्री के आगमन से पहले हर दिल एक ही सवाल पूछ रहा है - क्या इस बार उनके सपनों को मिलेगी उड़ान? क्या प्रगति की राह देखती इस्पात नगरी को मोदी के कदमों में मिलेगी वो रफ्तार, जिसकी उसे दरकार है? वहीं शहर में रविवार की अहले सुबह से हवाओं के साथ वर्षा जारी है।







Edited by k.s thakur...




Post a Comment

أحدث أقدم