CM पद से इस्तीफा देंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यकर्ताओं के सामने बोले- दो दिन बाद कुर्सी छोड़ दूंगा...

CM पद से इस्तीफा देंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यकर्ताओं के सामने बोले- दो दिन बाद कुर्सी छोड़ दूंगा...


आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal रविवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। लुटियंस जोन में पंडित रवि शंकर शुक्ला लेन मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय पर सीएम अरविंद केजरीवाल के विचारों को सुनने के लिए पूरी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। इस दौरान दिल्ली सीएम ने इस्तीफे को लेकर बड़ा एलान कर दिया।

              Ad..


नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आज रविवार को रवि शंकर शुक्ला लेन स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान दिल्ली सीएम ने कार्यकर्ताओं के सामने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे को लेकर बड़ा एलान दिया। साथ ही 'लेटर बम' फोड़ते हुए पीएम मोदी और एलजी पर तीखा हमला बोला। 

           Ad..


2 दिन बाद कुर्सी छोड़ दूंगा- केजरीवाल..

अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़ा एलान कर दिया। उन्होंने कहा, " दो दिन बाद कुर्सी छोड़ दूंगा। दो दिन बाद पार्टी विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में अगले मुख्यमंत्री को लेकर  फैसला लिया जाएगा।" 









Edited by k.s thakur...





Post a Comment

أحدث أقدم