//BREAKING//
Loading...

Ideas

सोनिया गांधी ने पहली बार साझा किया पहले बच्चे को खोने का दर्द, संस्मरण में बताया भावुक कर देने वाला किस्सा...

सोनिया गांधी ने पहली बार साझा किया पहले बच्चे को खोने का दर्द, संस्मरण में बताया भावुक कर देने वाला किस्सा...


नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव' में अपने जीवन के एक बेहद दर्दनाक और निजी अध्याय का खुलासा किया है। 

         Ad..


उन्होंने जनवरी 1969 में अपने पहले बच्चे को खोने के गहरे दर्द को पहली बार सार्वजनिक रूप से साझा किया है। सोनिया ने बताया कि समय से करीब दो महीने पहले जन्मे उनके बेटे की महज एक दिन बाद मौत हो गई थी। इस घटना ने उन्हें लंबे समय तक मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रभावित किया।

Ad..


हार्पर कॉलिन्स द्वारा प्रकाशित सोनिया गांधी का यह संस्मरण मंगलवार को बाजार में आया। इसमें उन्होंने 18 जनवरी 1969 को बेटे के जन्म और अगले ही दिन उसकी मौत से जुड़ी यादों का विस्तार से जिक्र किया है। 

Ad..


सोनिया के मुताबिक, सितंबर 1968 में उनके गर्भवती होने की खबर से गांधी परिवार में खुशी का माहौल था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी खुशी जाहिर करते हुए उन्हें गले लगाया था।

सोनिया ने बताया कि सामान्य प्रसव के जरिए उन्होंने निर्धारित समय से करीब दो महीने पहले एक बेटे को जन्म दिया था। जन्म के बाद नवजात को इनक्यूबेटर में रखा गया। उन्होंने बच्चे की पहली आवाज सुनी और बाद में राजीव गांधी उन्हें बच्चे को दिखाने ले गए। नन्हे बच्चे को देखकर दोनों भावुक हो गए थे। हालांकि, चिकित्सकों ने उसकी जान बचने को लेकर आशंका जताई थी।

सोनिया के अनुसार, अगली सुबह करीब साढ़े छह बजे राजीव गांधी ने उन्हें बच्चे की मौत की दुखद खबर दी। इस खबर से दोनों पूरी तरह टूट गए थे। इंदिरा गांधी को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, उन्होंने अपना दौरा बीच में छोड़ दिया और अस्पताल पहुंचकर सोनिया को संभाला।

बच्चे के अंतिम संस्कार को लेकर परिवार के सामने कठिन परिस्थिति पैदा हो गई थी। सोनिया ने अपने संस्मरण में लिखा है कि नवजात को नदी में प्रवाहित करने की परंपरा का विचार उन्हें असहनीय लग रहा था। 

आखिरकार, बच्चे को दिल्ली के महरौली स्थित उनके ससुर फिरोज गांधी के फार्महाउस में दफनाने का फैसला किया गया। राजीव गांधी और संजय गांधी ने गुलाबी बोगनवेलिया की झाड़ी के नीचे कब्र खोदकर बच्चे को दफनाया। सोनिया के मुताबिक, परिवार के सदस्य लंबे समय तक उस स्थान पर जाकर फूल चढ़ाते रहे।

उन्होंने यह भी बताया कि बच्चे को खोने के बाद वह लंबे समय तक अवसाद, हीनभावना और अपराधबोध से जूझती रहीं। इस दौरान एक विपक्षी अखबार में प्रकाशित कथित विवादित लेख ने उनके दुख को और बढ़ा दिया था। हालांकि, समय के साथ वह इस सदमे से उबरने लगीं।

संस्मरण में सोनिया ने बताया कि अक्टूबर 1969 में उन्होंने राजीव गांधी को दोबारा गर्भवती होने की जानकारी दी। इस बार खुशी के साथ मन में अनजाना डर भी था। 

आखिरकार, 19 जून 1970 को उन्होंने राहुल गांधी को जन्म दिया। सोनिया गांधी के संस्मरण का यह खुलासा उनके जीवन के उस निजी और भावनात्मक संघर्ष को सामने लाता है, जिसके बारे में अब तक सार्वजनिक रूप से बहुत कम जानकारी थी।



Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments