//BREAKING//
Loading...

Ideas

संसद में हंगामा करना कांग्रेस की कार्यशैली बन गई है : अमित शाह...

संसद में हंगामा करना कांग्रेस की कार्यशैली बन गई है : अमित शाह...



करनाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि संसद में हंगामा करना अब कांग्रेस की कार्यशैली बन गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार है।

           Ad..


हरियाणा के करनाल में गुरुवार को भाजपा की ओर से आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में हंगामा करने को कांग्रेस की परंपरा बना दिया है। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों की पहचान कर मतदाता सूची से उनके नाम हटाना भाजपा का संकल्प है।

Ad..


विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर निशाना साधते हुए शाह ने आरोप लगाया कि विपक्ष की रैली का उद्देश्य मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना नहीं, बल्कि घुसपैठियों को बचाना है। उन्होंने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते उनकी विदेश यात्राओं का विवरण जानने का अधिकार देश की जनता को है।

Ad..


इससे पहले अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा निकाली गई। यह यात्रा करनाल के सेक्टर-12 से शुरू होकर दयानंद चौक पर समाप्त हुई। 

इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री एवं करनाल के सांसद मनोहर लाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, पार्टी की हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी सहित कई मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने तिरंगा लहराते हुए पदयात्रा में भाग लिया।

गौरतलब है कि चुनावी अनियमितताओं के आरोपों और लोकतांत्रिक संस्थाओं के कामकाज को लेकर भाजपा तथा विपक्षी दलों के बीच लगातार राजनीतिक टकराव जारी है। 

गत 1 नवंबर को विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली आयोजित की थी। इस दौरान विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर चुनावी अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी।

इससे पहले सोमवार को अमित शाह ने हैदराबाद में भी 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा का नेतृत्व किया था। वहां उन्होंने वोट चोरी के आरोपों को लेकर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर पलटवार करते हुए भाजपा का पक्ष रखा था।



Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments