//BREAKING//
Loading...

Ideas

बांग्लादेश के मदरसे में आग लगने से 79 छात्र बीमार, चार की हालत गंभीर...

बांग्लादेश के मदरसे में आग लगने से 79 छात्र बीमार, चार की हालत गंभीर...


ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के निकट नारायणगंज स्थित एक मदरसे में मंगलवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। आग से निकले जहरीले धुएं की चपेट में आने से कम से कम 79 छात्र बीमार हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से बीमार एक छात्र को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।

         Ad..


जानकारी के अनुसार, घटना के समय जामिया अशरफिया मदरसे की पांच मंजिला इमारत में करीब 1,300 छात्र अपने कमरों में सो रहे थे। अधिकांश छात्र छात्रावास में रहते हैं। मदरसे की दूसरी मंजिल पर आग लगने के बाद धुआं तेजी से पूरी इमारत में फैल गया। इससे छात्रों को सांस लेने में परेशानी होने लगी और परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

Ad..


सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जबकि आग को पूरी तरह बुझाने में सुबह करीब 3:45 बजे तक का समय लगा। इस दौरान छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ प्रभावितों को अस्पताल पहुंचाया गया।

     Ad..


समाचार पोर्टल 'बीडीन्यूज डॉट कॉम' के अनुसार, बीमार छात्रों को ढाका स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुल्तान महमूद शिकदर ने बताया कि 63 छात्रों को अस्पताल में भर्ती किया गया या आपातकालीन निगरानी में रखा गया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद 16 छात्रों को छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने बताया कि 14 से 22 वर्ष की उम्र के चार छात्र आईसीयू में भर्ती हैं। इनमें एक छात्र को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। किसी भी छात्र के शरीर पर जलने के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन जहरीला धुआं सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंचने से उन्हें सांस संबंधी समस्याएं हुई हैं।

चिकित्सकों ने छात्रों की स्थिति का आकलन करने के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। गंभीर रूप से प्रभावित छात्रों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने में कम से कम 72 घंटे लग सकते हैं।

वहीं, 'ढाका ट्रिब्यून' के अनुसार, अग्निशमन विभाग के अधिकारी शाहजहां ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। आग की चपेट में आने से मदरसे की दूसरी मंजिल पर स्थित पुस्तकालय पूरी तरह जलकर खाक हो गया।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments