Odisha : चार दशक से कायम आस्था ; सिनेमा चौक के राजा गणेश उत्सव में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़...
कांटाबांजी : ओड़िशा बलांगीर जिला कांटाबांजी शहर के सिनेमा चौक के राजा गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले करीब 40 वर्षों से हर वर्ष यहां भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है।
Ad..
वर्षों से चली आ रही यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुकी है।इस गणेश उत्सव की खास विशेषता यह है कि दिनेश पंडित जी के साथ पांच पंडितों द्वारा गायत्री मंत्र के जाप और वेद मंत्र के साथ भगवान गणेश का पूजन किया जा रहा है।
Ad..
पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है।उत्सव में श्रद्धालुओं के लिए देशी घी से तैयार किए गए लड्डू का प्रसाद भी वितरित किया जाता है। दर्शन, पूजन सहित प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
आयोजकों द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी गणेश उत्सव को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। सिनेमा चौक के राजा गणेश के दर्शन के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
इस आयोजन में सिनेमा चौक के राजा गणेश उत्सव कमिटी के अध्यक्ष अरुण आर्य,सचिव बलदेव कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनिल लाठुरिया, संजय जैनी, राजेश पंडित, सुरेश आर्य,नंदू भाई, गोपाल शर्मा, गोपाल फेमिना, नबीन जंगड़ा, पप्पू झाबर, बाबुड़ा भाई पूर्ण रूप से समर्पित हैं।
Edited by k.s thakur...




0 Comments