//BREAKING//
Loading...

Ideas

ओड़िशा : उपकारागार में ८० वां स्वतंत्रता दिवस समारोह : विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेताओं को पुरस्कार व अंगवस्त्र से सम्मानित...

ओड़िशा : उपकारागार में ८० वां स्वतंत्रता दिवस समारोह : विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेताओं को पुरस्कार व अंगवस्त्र से सम्मानित...


कांटाबांजी : ८० वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांटाबांजी उपकारागार परिसर में देशभक्ति और उत्साह से भरपूर माहौल में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपकारागार के अंत:वासियों के लिए विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

Ad..


प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करने के साथ अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अंत:वासियों में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और समाज की मुख्यधारा में लौटने की भावना को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम में पत्रकार संघ के अध्यक्ष मोहन सोनी, समाजसेवी एवं गौ माता सेवक अशोक छापड़िया, अजीत जैन तुलसी, भाजपा जिला सचिव पुरंदर बाग, डॉ. ब्रजेश मित्तल तथा कारागार अधिकारी जस्केतन प्रधान प्रमुख रूप से मंचासीन रहे। 

अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अंत:वासियों को सकारात्मक सोच के साथ भविष्य की ओर बढ़ने तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिताओं के आयोजन से पूर्व कांटाबांजी अखिल भारतीय महिला समिति की ओर से खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। 

वहीं विधायक लक्ष्मण बाग की ओर से उपकारागार में शुद्ध पेयजल एवं ठंडे पानी की मशीन उपलब्ध कराने के साथ कैरम बोर्ड, खाद्य सामग्री सहित विभिन्न आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। इन सुविधाओं से अंत:वासियों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।समूचा कार्यक्रम उपकारागार अधिकारी दिलीप सा एवं कर्मचारियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments