संबलपुर मंडल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन...
संबलपुर : पूर्व तट रेलवे, संबलपुर मंडल ने 80वाँ स्वतंत्रता दिवस रेलवे स्टेडियम, संबलपुर में मनाया, जहाँ पूर्व तट रेलवे, संबलपुर के मंडल रेल प्रबंधक श्री सुभाष सी चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और रेलवे सुरक्षा बल, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स तथा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय-1, संबलपुर के एनसीसी विंग की बड़ी टुकड़ी से औपचारिक सलामी ली।
Ad..
श्री चौधरी ने संबलपुर मंडल के प्रदर्शन पर प्रकाश डाला। जनवरी 2026 से जुलाई 2026 तक मंडल की आय 1943.60 करोड़ रुपये रही है। जनवरी 2026 से जुलाई 2026 के दौरान मंडल ने 15.56 मिलियन टन माल लदान हासिल किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 8.13% की ज्यादा है।
जनवरी 2026 से जुलाई 2026 तक मंडल ने 3.79 मिलियन यात्रियों का पंजीकरण किया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 12.48% अधिक है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित 3 स्टेशन (बरपाली, बलांगीर और केसिंगा) को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 जुलाई 2026 को राष्ट्र को समर्पित किया गया।
आठ स्टेशनों पर अतिरिक्त प्लेटफॉर्म शेड की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, इसके साथ ही मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 448 अतिरिक्त बेंच उपलब्ध कराई गई हैं। 7 स्टेशनों के प्रवेश द्वार पर रैम्प की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे वे वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और भारी सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक हो गए हैं।
मंडल के 6 प्रमुख स्टेशनों पर 12 प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीनें स्थापित की गई हैं। केसिंगा और बलांगीर में प्रत्येक स्थान पर 3 लिफ्टें स्थापित की गई हैं। अपने संबोधन में उन्होंने रेलकर्मियों से अपील की कि वे अपने प्रयासों को जारी रखें और दक्षता,मेहनत तथा अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण के साथ काम करते हुए हर चुनौती का सामना करें, ताकि मंडल को और ऊँचाइयों पर पहुँचाया जा सके।
इस अवसर पर श्री मनजीत सिंह सनसनवाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक, संबलपुर, श्रीमती विंदु चौधरी, अध्यक्ष, पूर्व तट रेलवे महिला कल्याण संगठन, संबलपुर, रेलवे अधिकारी, कर्मचारी, ECoRSC, ECoRSU एवं AISCSTREA के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। श्री राजेश्वर तिग्गा,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ने कार्यक्रम का समन्वय किया।
Edited by k.s thakur...



0 Comments