//BREAKING//
Loading...

Ideas

CG news : 15 अगस्त पर 'मेरी बेटी-मेरा अभिमान' अभियान की शुरुआत, 6671 स्कूलों में बनेंगे शौचालय...

CG news : 15 अगस्त पर 'मेरी बेटी-मेरा अभिमान' अभियान की शुरुआत, 6671 स्कूलों में बनेंगे शौचालय...


रायपुर : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक पुलिस परेड ग्राउंड में गरिमामय समारोह के दौरान ध्वजारोहण किया। 

                Ad..


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस मां भारती की वंदना करने, हमारे गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का एक बेहद पावन अवसर है।

स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की बेटियों के सम्मान और सुविधा के लिए ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान शुरू करने की महत्वपूर्ण घोषणा की। इस महत्वाकांक्षी अभियान के अंतर्गत राज्य के 6,671 शासकीय विद्यालयों में छात्राओं के लिए आधुनिक एवं स्वच्छ शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे बेटियों को पढ़ाई के दौरान बेहतर स्वच्छता सुविधाएं मिल सकें।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में आगे बताया कि ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ के क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ में रोजगार और ग्रामीण विकास का एक नया अध्याय शुरू हो चुका है। 

उन्होंने जानकारी दी कि इस योजना के माध्यम से प्रदेश के 6,524 गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करते हुए मुक्तिधाम एवं प्रतीक्षालयों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण अंचलों में जनसुविधाएं और सुदृढ़ होंगी।



Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments