//BREAKING//
Loading...

Ideas

MP news : एक माह में 1.76 लाख से अधिक यात्रियों ने बिना टिकट की यात्रा, जबलपुर मंडल में सबसे अधिक...

MP news : एक माह में 1.76 लाख से अधिक यात्रियों ने बिना टिकट की यात्रा, जबलपुर मंडल में सबसे अधिक...


जबलपुर : पश्चिम मध्य रेल ने जून 2026 में बिना टिकट यात्रा, अनियमित टिकट और अनबुक्ड लगेज के खिलाफ चलाए गए विशेष टिकट जांच अभियानों में बड़ी कार्रवाई की।जांच अभियानों के दौरान एक लाख 75 हजार 900 मामले पकड़े। 

               Ad..


इन मामलों से अतिरिक्त किराया और जुर्माना मिलाकर 15 करोड़ 3 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।अभियान प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशन में तीनों मंडलों और मुख्यालय स्तर पर संचालित किए गए।

सबसे अधिक कार्रवाई जबलपुर मंडल में हुई।टिकट निरीक्षकों ने 84 हजार 900 मामलों में कार्रवाई कर 7 करोड़ 71 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया।मुख्यालय सीसीएम स्क्वाड ने 3 हजार 400 मामलों में कार्रवाई कर 24 लाख रुपये की वसूली की।

एक नजर में जून 2026 की टिकट चेकिंग का प्रदर्शन : कुल मामले: एक लाख 75 हजार 900।कुल राजस्व: 15 करोड़ तीन लाख।जबलपुर मंडल: 84,900 मामले। सात करोड़ 71 लाख।भोपाल मंडल: 56,000 मामले।चार करोड़ 22 लाख।कोटा मंडल: 31,600 मामले।दो करोड़ 86 लाख।मुख्यालय सीसीएम स्क्वाड: तीन हजार 400।



Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments