//BREAKING//
Loading...

Ideas

CG news : सरकारी नौकरी, 75 हजार खाली पदों पर भर्ती की मांग, विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रियों को सौंपा ज्ञापन...

CG news : सरकारी नौकरी, 75 हजार खाली पदों पर भर्ती की मांग, विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रियों को सौंपा ज्ञापन...


रायपुर : प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पहुंचे बेरोजगार अभ्यर्थियों ने राजधानी रायपुर में लंबित सरकारी भर्तियां जल्द शुरू कराने की मांग उठाई।

      Ad..


विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर युवाओं ने कहा कि वित्तीय स्वीकृति मिलने के बावजूद भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होने से हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में है और उनकी आयु सीमा भी प्रभावित हो रही है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि असिस्टेंट प्रोफेसर के करीब 700 पदों पर भर्ती के लिए एक वर्ष पहले ही वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि उच्च शिक्षा विभाग में तीन हजार से अधिक पद रिक्त हैं। 

वहीं, स्कूल शिक्षा विभाग में पांच हजार शिक्षक पदों के लिए भी स्वीकृति जारी होने के बावजूद अब तक भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। उनका दावा है कि विभिन्न विभागों में करीब 75 हजार पद खाली हैं।

युवाओं ने बताया कि वे लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन लगातार हो रही देरी से उनमें निराशा बढ़ रही है। उनका कहना है कि वे अब तक छह बार विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष तथा संबंधित मंत्रियों को आवेदन देकर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर चुके हैं। 

अभ्यर्थियों ने सरकार से पारदर्शी और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया शुरू कर जल्द विज्ञापन जारी करने की मांग की, ताकि प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके।



Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments